Premanand Ji Maharaj Mantras: प्रेमानंद महाराज के चमत्कारी मंत्र, जीवन में आएगा बदलाव

Premanand Ji Maharaj Mantras: मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में हैं. उनके सत्संग और आध्यात्मिक ज्ञान के वीडियो लाखों लोग देखते हैं. हाल ही में उनका एक नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें महाराज ने घर से निकलने से पहले पढ़े जाने वाले कुछ चमत्कारी मंत्र बताए हैं.

Premanand Ji Maharaj Mantras: मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज आजकल भक्तों के बीच लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं. हर रात ठीक 2 बजे वे पदयात्रा पर निकलते हैं और इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त उनके दर्शन करने के लिए उमड़ पड़ते हैं. उनकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश भर से लोग उनके सत्संग और प्रवचन सुनने मथुरा-वृंदावन पहुंचते हैं. सोशल मीडिया पर भी उनके आध्यात्मिक और सांसारिक ज्ञान से जुड़े वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं.

सत्संग के दौरान भक्त अक्सर अपनी परेशानियों और दुविधाओं को लेकर उनसे सवाल करते हैं, और प्रेमानंद महाराज भी बड़े सहज और सरल तरीके से उनके उत्तर देते हैं. इसी बीच उनका एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने जीवन में चमत्कार लाने वाले कुछ खास मंत्र बताए हैं. उनका कहना है कि अगर कोई इन्हें नियमित रूप से अपनाए, तो जीवन से अमंगल दूर हो सकता है और सुख-शांति बढ़ सकती है.

पहला उपाय— ठाकुरजी के चरण छुएं

महाराज ने बताया कि सुबह उठते ही भगवान के चरण छूकर दिन की शुरुआत करें. चरणामृत ग्रहण करने से रोग दूर होते हैं और अकाल मृत्यु का भय खत्म हो जाता है. उनके अनुसार, इसमें अद्भुत ऊर्जा और शांति का संचार है.

ये भी देखें: क्यों मिलता है पिछले जन्म का फल इस जन्म में? जानें प्रेमानंद महाराज का जवाब

दूसरा उपाय— घर से निकलने से पहले मंत्र जप

उन्होंने कहा कि जब भी घर से बाहर जाएं, कम से कम 11 बार “कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने” मंत्र का जप अवश्य करें. इसे अंगुलियों पर गिनकर करना चाहिए. महाराज के अनुसार, यह मंत्र व्यक्ति की रक्षा करता है. दुर्घटना या किसी भी अशुभ स्थिति में भी यह मंत्र सुरक्षा कवच की तरह साथ देता है.

इन मंत्रों को रोजमर्रा की जीवनचर्या में शामिल करने से मन शांत रहता है, नकारात्मकता दूर होती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस होने लगते हैं— यही संदेश प्रेमानंद महाराज अपने भक्तों को दे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >