मासिक शिवरात्रि 2025 पर दुर्लभ संयोग, देखें चैत्र मास में पूजा का शुभ मुहूर्त

Masik Shivratri 2025: चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि मार्च में मासिक शिवरात्रि के रूप में मनाई जाती है. इस दिन विधिपूर्वक पूजा की जाती है और व्रत कथा सुनी जाती है. आइए, जानते हैं कि मार्च की मासिक शिवरात्रि कब है और इसका शुभ मुहूर्त क्या है?

Masik Shivratri 2025: पंचांग के अनुसार, हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का उत्सव मनाया जाता है. इस दिन शिव परिवार की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि बढ़ती है. विवाहित महिलाओं के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है, जबकि अविवाहित महिलाओं के लिए शीघ्र विवाह के अवसर बनते हैं. इस बार मासिक शिवरात्रि पर दो विशेष संयोग बन रहे हैं.

चैत्र माह की शिवरात्रि कब मनाई जाएगी

शास्त्रों के अनुसार, इस वर्ष चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 27 मार्च, गुरुवार को रात 11 बजकर 3 मिनट पर प्रारंभ होगी. यह तिथि 28 मार्च, शुक्रवार को शाम 7 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी. इस प्रकार, निशिता पूजा के मुहूर्त के अनुसार मार्च की मासिक शिवरात्रि 27 मार्च, गुरुवार को मनाई जाएगी.

शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 6 चीजें, होगी हर मनोकामना पूरी

मासिक शिवरात्रि में दो शुभ योग

इस बार मार्च की मासिक शिवरात्रि की पूजा दो शुभ योगों में संपन्न होगी. मासिक शिवरात्रि के दिन प्रात: से लेकर सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक साध्य योग का निर्माण होगा, जबकि शुभ योग सुबह 9 बजकर 25 मिनट से लेकर अगले दिन 28 मार्च को प्रात: 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. इसके अतिरिक्त, शतभिषा नक्षत्र पूरे दिन विद्यमान रहेगा. रात में 12:34 बजे के बाद पूर्व भाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव होगा.

मासिक शिवरात्रि का महत्व

मासिक शिवरात्रि के अवसर पर व्रत करके भगवान शिव की आराधना करने से इच्छाएं पूरी होती हैं. शिव जी की कृपा से दुख, बीमारियाँ और दोष समाप्त होते हैं. इस दिन विशेष रूप से रात्रि के समय मंत्रों का जाप किया जाता है. आप इस दिन रुद्राभिषेक कराकर अपने कष्टों को दूर कर सकते हैं.

मासिक शिवरात्रि पर जरूर करें इन मंत्रों का जाप

  • ऊं त्रिदलं त्रिगुणाकारम त्रिनेत्रम च त्रिधायुतम्. त्रिजन्म पाप संहारम एक बिल्व शिवार्पणम.
  • ऊं शिवाय नम:-ऊं सर्वात्मने नम:– ऊं त्रिनेत्राय नम:
  • ऊं हराय नम:– ऊं इन्द्रमुखाय नम:

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >