Mahalaxmi Vrat Katha: दिवाली के दिन यहां से पढ़ें ये कथा, मिलेगी लक्ष्मी कृपा

Mahalaxmi Vrat Katha: दिवाली का दिन मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत का खास अवसर है. इस दिन सही तरीके से व्रत और पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है. यहां पढ़ें महालक्ष्मी व्रत की कथा और जानें, कैसे इससे माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.

Mahalaxmi Vrat Katha: दिवाली केवल रोशनी और मिठाइयों का त्योहार नहीं है. यह धन, सुख और शांति का भी प्रतीक है. इस दिन लोग मां महालक्ष्मी की पूजा करते हैं और उनके आशीर्वाद से जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हैं. दिवाली पर महालक्ष्मी व्रत का बहुत महत्व है. इसे सही तरीके से करने से घर के सभी दुख-दुख दूर होते हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है. इस व्रत की कथा सुनने या पढ़ने से भक्तों का मन पवित्र होता है और उनकी भक्ति बढ़ती है. महालक्ष्मी व्रत की कथा में बताया गया है कि कैसे माँ लक्ष्मी अपने भक्तों को मुश्किल समय में भी धन और सुख का वरदान देती हैं. इसे सुनने से न केवल भक्ति की भावना बढ़ती है, बल्कि जीवन में अच्छे संस्कार और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा भी मिलती है.

महालक्ष्मी व्रत की कथा

प्राचीन काल में मंगलार्ण नामक चक्रवर्ती राजा था, जिसकी पत्नी का नाम पद्मावती था. राजा के साथ तवल्लक नाम का एक धर्मनिष्ठ ब्राह्मण भी हमेशा रहता था. एक बार शिकार के दौरान राजा को बहुत प्यास लगी. पानी की तलाश में तवल्लक जंगल में एक तालाब तक पहुंचे, जहां उन्होंने कई महिलाओं को देवी महालक्ष्मी की पूजा करते देखा.

जब तवल्लक ने इस व्रत के बारे में पूछा तो महिलाओं ने बताया कि वे महालक्ष्मी व्रत कर रही हैं, जो सभी इच्छाओं को पूर्ण करने वाला है. तवल्लक ने भी व्रत करने का संकल्प लिया और पवित्र सूत्र (धागा) बांधकर राजा के पास पानी लेकर पहुंचे. राजा ने जब उनके हाथ में सूत्र देखा तो कारण पूछा, जिस पर तवल्लक ने पूरी कथा बताई.

यह भी पढ़ें: Dhanteras 2025 Shubh Muhurat: इस साल धनतेरस पर 1 घंटे का शुभ मुहूर्त, जानें पूजा का शुभ समय

यह भी पढ़ें: Diwali 2025 Kuber Puja: दिवाली पर करवानी है धन की बरसात? तो कुबेर जी को चढ़ाना न भूलें उनकी ये खास पसंदीदा चीजें

यह सुनकर राजा ने भी व्रत का संकल्प लिया और सूत्र बांध लिया. रानी पद्मावती ने जब राजा के हाथ में वह धागा देखा तो कारण पूछा. राजा ने पूरी बात बताई, लेकिन अज्ञानवश रानी ने वह सूत्र तोड़कर अग्नि में डाल दिया. इससे क्रोधित होकर राजा ने रानी का त्याग कर दिया और उसे वन में भेज दिया.

देवी महालक्ष्मी का अपमान करने के कारण रानी वन में भटकती रही. एक दिन उनकी मुलाकात ऋषि वसिष्ठ से हुई. रानी ने उन्हें अपनी पूरी आपबीती सुनाई. ऋषि वसिष्ठ ने उन्हें महालक्ष्मी व्रत करने का परामर्श दिया. रानी ने श्रद्धा और नियम से व्रत किया, जिससे उनका मन शांत और पवित्र हो गया.

कुछ समय बाद राजा शिकार के लिए पुनः उसी वन में आए और ऋषि वसिष्ठ के आश्रम तक पहुंचे. वहां उन्होंने रानी पद्मावती को देखा. ऋषि वसिष्ठ ने राजा को समझाया कि रानी ने महालक्ष्मी व्रत करने से शुद्ध और शांत मन प्राप्त किया है. यह सुनकर राजा ने रानी को वापस स्वीकार किया और उसे महल ले गए.

तब से यह मान्यता है कि जो भक्त महालक्ष्मी व्रत करता है, उसके जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और लक्ष्मी कृपा बनी रहती है.

ये भी पढ़े Laxmi Ji Ki Aarti

यह भी पढ़ें: Laxmi Ji Ki chalisa

ये भी पढ़ेMaata Laxmi Mantra

ये भी पढ़े : Ganesh Chalisa

ये भी पढ़े : Diwali Vastu Tips

ये भी पढ़े  Kuber Ji Ki Aarti

ये भी पढ़े  Dhanteras Ki Katha

ये भी पढ़ेDhanteras Puja Vidhi

ये भी पढ़ेKuber Chalisa 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >