Lakshmi Maa Wealth Tips: मां लक्ष्मी को नाराज करने वाली आम गलतियां, आपको भी पता होनी चाहिए

Lakshmi Maa Wealth Tips: हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी माना जाता है। लेकिन कई बार अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिनसे देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं इसका असर घर की सुख-समृद्धि पर पड़ता हैं ऐसे में जरूरी है कि हम जानें कौन-सी गलतियाँ दुर्भाग्य को बुलाती हैं.

Lakshmi Maa Wealth Tips: हिंदू धर्म के अनुसार माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है. परंपरागत मान्यता है कि धन वृद्धि के लिए मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. कई बार भक्त अनजाने में कुछ ऐसी गलतियाँ कर बैठते हैं जिनके कारण मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं. लक्ष्मी जी की अप्रसन्नता से घर में धन की कमी आती है और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है. यहां हम ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

घर में गंदगी और अव्यवस्था से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है

हिंदू धर्म के अनुसार माता लक्ष्मी को स्वच्छता बहुत पसंद है. उनका वास उसी घर में होता है, जहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है. लेकिन कई लोग अपने घर में टूटी-फूटी वस्तुएं इधर-उधर रख देते हैं और रसोईघर साफ नहीं रखते. यह नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनता है. ऐसी स्थिति में मां लक्ष्मी घर छोड़ देती हैं और वहां दरिद्रता का वास हो सकता है.

शाम और रात के समय झाड़ू लगाना अशुभ माना जाता है

धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं के अनुसार सूर्यास्त के बाद झाड़ू नहीं लगानी चाहिए. माना जाता है कि शाम को झाड़ू लगाने से माता लक्ष्मी नाराज होकर घर से बाहर चली जाती हैं, जिससे गरीबी का प्रवेश हो सकता है. ज्योतिष के अनुसार रात में राहु और केतु का प्रभाव बढ़ जाता है, ऐसे में झाड़ू लगाने से सकारात्मक ऊर्जा कम और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है. इसलिए शाम के बाद झाड़ू लगाने से बचना चाहिए.

तुलसी पौधे का सूखना

तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास माना जाता है. यदि तुलसी का पौधा अचानक सूखने लगे तो यह धन हानि का संकेत माना जाता है. इसलिए तुलसी के पौधे को नियमित रूप से पानी देना चाहिए. धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि रविवार को तुलसी को पानी नहीं देना चाहिए.

ये भी देखें:  इन 5 चीजों को घर में रखने से खुलेंगे धन के मार्ग, मिलेगी तरक्की

अनावश्यक क्रोध और झगड़ा घर में दरिद्रता लाता है

जिस घर में कलेश और बिना वजह झगड़े होते हैं, वहां नकारात्मकता बढ़ती है. ऐसे घरों में धन की देवी लक्ष्मी का वास नहीं होता. खासकर जहां स्त्री का अनादर किया जाता है, वहां मां लक्ष्मी का प्रवेश रुक जाता है, क्योंकि स्त्री को लक्ष्मी जी का स्वरूप माना गया है.

लक्ष्मी से जुड़ी वस्तुओं का अनादर करना

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है. मां लक्ष्मी की पूजा विधि-विधान से करनी चाहिए. चांदी के सिक्के, पैसे, गहने, तिजोरी और बही-खाते जैसी वस्तुओं को हमेशा सम्मानपूर्वक और सुरक्षित रखना चाहिए. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं और घर में धन की कमी नहीं होती.

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का मंत्र

ऊँ महालक्ष्म्यै नमो नमः।
ऊँ विष्णुप्रियायै नमो नमः।।
ऊँ धनप्रदायै नमो नमः।
ऊँ विश्वजनन्यै नमो नमः।।

इनपुट- रंजन कुमार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >