Hanuman Chalisa Paath: सिर्फ मंगलवार ही नहीं, हनुमान चालीसा के रोजाना पाठ के मिलते हैं ये सारे लाभ

Hanuman Chalisa Paath: हनुमान चालीसा का पाठ सिर्फ मंगलवार को ही नहीं, बल्कि रोजाना करने से भी अद्भुत लाभ मिलते हैं. यह मन को शांति, आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है. रोजाना पाठ करने से भय, तनाव, नकारात्मकता दूर होती है और जीवन में सफलता, सुख-शांति और समृद्धि का संचार होता है.

Hanuman Chalisa Paath: हर रोज हनुमान चालीसा का पाठ करने से इंसान का आत्मबल बढ़ता है. यह साधक को निडर, आत्मविश्वासी और सकारात्मक बनाता है. कई लोग किसी खास इच्छा या मनोकामना की पूर्ति के लिए निश्चित संख्या में हनुमान चालीसा पढ़ने का संकल्प लेते हैं, जैसे 7 बार, 21 बार, 100 बार, 121 बार या 1000 बार तक. माना जाता है कि जितनी बार पाठ किया जाता है, उतना ही विशेष फल प्राप्त होता है.

रोजाना पाठ के लाभ

अगर आप रोजाना हनुमान चालीसा पढ़ते हैं, तो आपका मन और मस्तिष्क शांत व मजबूत बनता है. इससे आत्मिक शक्ति बढ़ती है और जीवन में सकारात्मकता आती है.

7 बार पाठ का प्रभाव

अगर कोई व्यक्ति प्रतिदिन 7 बार हनुमान चालीसा पढ़ता है, तो उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. भय, तनाव और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है. भूत-प्रेत या किसी भी बुरी शक्ति का असर नहीं होता.

100 या 108 बार पाठ से मनोकामना पूर्ति

जब कोई व्यक्ति संकल्प लेकर 100 या 108 बार हनुमान चालीसा पढ़ता है, तो उसकी मनोकामना पूरी होती है. यह पाठ लगातार किया जाता है, जिससे व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और बजरंगबली की विशेष कृपा से इच्छाएं पूरी होती हैं.

300 बार पाठ से घर-परिवार में शांति

अगर कोई 300 बार हनुमान चालीसा पढ़ने का संकल्प लेता है, तो इससे घर के झगड़े खत्म होते हैं, भूत-प्रेत भाग जाते हैं और रुके हुए बड़े काम भी बनने लगते हैं.

1000 बार पाठ का चमत्कारिक फल

सबसे प्रभावशाली माना जाता है 1000 बार हनुमान चालीसा का पाठ. यह बहुत बड़ा संकल्प है, जिसे पूरा करने में करीब 3 से 4 दिन या 30 से 40 घंटे तक का समय लग सकता है. लेकिन इसका फल चमत्कारिक होता है. यह महासंकटों को टाल देता है, शत्रुओं का नाश करता है और जीवन के दुख, डर, चिंता व तनाव को मिटा देता है. हनुमानजी की कृपा तुरंत प्राप्त होती है और साधक के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है.

श्रद्धा से मिले परम सुख

जो भी व्यक्ति श्रद्धा, भक्ति और सच्चे मन से हनुमान चालीसा का पाठ करता है, उसे मानसिक शांति, आत्मविश्वास और परम सुख की प्राप्ति होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >