Dhanteras 2025 Shubh Muhurat: कल है धनतेरस, जल्दी से जान लें सोना-चांदी खरीदने और पूजा का शुभ मुहूर्त, माता की कृपा से बदल सकती है किस्मत

Dhanteras 2025 Shubh Muhurat:धनतेरस का त्योहार इसी हफ्ते मनाया जाएगा. धन की देवी माता लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा पाने के लिए इस दिन का शुभ मुहूर्त पर पूजा की जाती है. जानें पूजा, खरीददारी का शुभ मुहूर्त क्या है.

Dhanteras 2025 Shubh Muhurat: सनातन परंपरा में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी कहा जाता है. यही दिन दीपावली के पंच महापर्वों की शुरुआत का प्रतीक होता है. इस दिन को बेहद शुभ और मंगलकारी माना गया है. इस दिन भगवान धन्वंतरि, भगवान गणेश, माता लक्ष्मी, कुबेर देवता और यमराज की विशेष पूजा का विधान है. जो लोग दीपावली के दिन अपने व्यवसाय को बंद रखते हैं, वे धनतेरस पर लक्ष्मी पूजन में पूरा मन लगाते हैं, ताकि सालभर घर में धन, सुख और समृद्धि बनी रहे.

अगर सोना-चांदी न खरीद सकें तो क्या करें?

  • हर कोई धनतेरस पर सोना या चांदी खरीदना चाहता है, लेकिन अगर किसी कारण से ऐसा संभव न हो तो चिंता की बात नहीं.
  • इस दिन आप पीतल या स्टील के बर्तन, कुबेर जी की तस्वीर, माता लक्ष्मी की प्रतिमा, या धन संबंधी पुस्तकें भी खरीद सकते हैं.
  • इसके अलावा, किसी ज़रूरतमंद को भोजन या वस्त्र दान करना भी धनतेरस के दिन बहुत शुभ माना गया है.
  • ऐसे कामों से आपके जीवन में धन की ऊर्जा स्वतः बढ़ती है और घर में सकारात्मकता आती है.

कब है धनतेरस 2025?

  • इस साल धनतेरस को लेकर थोड़ा भ्रम है, क्योंकि त्रयोदशी तिथि दो दिनों तक रहेगी.
  • हिंदू पंचांग के अनुसार, यह तिथि 18 अक्टूबर को दोपहर 12:18 बजे से शुरू होकर 19 अक्टूबर को दोपहर 1:51 बजे तक रहेगी.
  • ज्योतिषीय गणना के अनुसार, धनतेरस 18 अक्टूबर (शनिवार) को ही मनाई जाएगी.
  • यही दिन खरीददारी और पूजा के लिए सबसे शुभ रहेगा.

ये भी देखें:  दिवाली पूजन में कौन-कौन सी चीजें हैं जरूरी? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट

धनतेरस पूजा और खरीदारी का शुभ समय

  • धनतेरस पर लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त शाम 7:16 बजे से 8:20 बजे तक रहेगा — यानी लगभग 1 घंटा 4 मिनट का शुभ समय.
  • इसी दौरान दीपक जलाकर, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की आराधना करनी चाहिए.
  • अगर आप सोना-चांदी या कोई कीमती वस्तु खरीदना चाहते हैं, तो सुबह 8:50 से 10:33 बजे तक का अमृत काल सबसे अच्छा रहेगा.
  • इस दौरान की गई खरीददारी से घर में धन की वृद्धि और सौभाग्य आता है.

ये भी पढ़े  Kuber Ji Ki Aarti

ये भी पढ़े  Dhanteras Ki Katha

ये भी पढ़ेDhanteras Puja Vidhi

ये भी पढ़ेGanesh Ji Ki Aarti

ये भी पढ़ेMaata Laxmi Mantra

ये भी पढ़ेDhanteras 2025: सोने-चांदी नहीं, इस दिन धनिया खरीदने से भी घर में आती है अपार समृद्धि, जानें कैसे ये छोटा सा काम दिला सकता है बड़ा शुभफल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >