Aja Ekadashi 2025: आज रखा जा रहा है अजा एकादशी का व्रत, जानें किस मुहूर्त में करें पूजा

Aja Ekadashi 2025: अजा एकादशी 2025 का व्रत आज 19 अगस्त, मंगलवार को रखा जा रहा है. यह व्रत भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा, उपवास और भजन-कीर्तन का विशेष महत्व है. उदयातिथि के अनुसार इस दिन व्रत करना श्रेष्ठ माना जाता है. इस व्रत के पालन से पापों का नाश, सुख-समृद्धि की प्राप्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है. अजा एकादशी का व्रत विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है जो जीवन में शांति, समृद्धि और पुण्य की कामना रखते हैं.

Aja Ekadashi 2025:हर साल भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अजा एकादशी का व्रत रखा जता है. आज यानी 19 अगस्त के दिन अजा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. आपको बता दें कि अजा एकादशी में भगवान विष्णु (lord vishnu) की पूजा की जाती है. साथ में देवी लक्ष्मी की भी. तो चलिए जानते हैं इसका शुभ मुहूर्त (shubh muhurat) और पूजा विधि.

अजा एकादशी 2025 आज

वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी 18 अगस्त को शाम 5:22 बजे शुरू होकर 19 अगस्त को दोपहर 3:32 बजे समाप्त होगी. इस वर्ष अजा एकादशी का व्रत 19 अगस्त 2025 को रखा जाएगा. इसका पारण 20 अगस्त 2025 को सुबह 5:53 बजे से 8:29 बजे तक किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: आज अजा एकादशी पर जरूर सुनें ये व्रत कथा, समस्त पाप होंगे नष्ट 

अजा एकादशी व्रत एवं पूजा विधि

  • एकादशी के दिन प्रातः सूर्योदय से पूर्व स्नान ध्यान करें
  • अब भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाकर, फलों तथा फूलों से भक्तिपूर्वक पूजा करें
  • पूजा के बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें
  • दिन में निराहार एवं निर्जल व्रत का पालन करें
  • इस व्रत में रात्रि जागरण करें
  • द्वादशी तिथि के दिन प्रातः ब्राह्मण को भोजन कराएं व दान-दक्षिणा दें
  • द्वादशी तिथि को ब्राह्मण भोजन करवाने के बाद उन्हें दान-दक्षिणा दें
  • फिर स्वयं भोजन करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >