Aja Ekadashi 2025: अजा एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन से दूर होंगी सभी परेशानियां

Aja Ekadashi 2025: अजा एकादशी 2025 का व्रत भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष में रखा जाता है. मान्यता है कि इस दिन उपवास और पूजा करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं और भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है. जानें व्रत का महत्व, पूजा विधि और वो खास उपाय जो सुख-समृद्धि दिलाते हैं.

Aja Ekadashi 2025 Remedies: हिंदू पंचांग में प्रत्येक माह आने वाली एकादशी तिथियों का विशेष महत्व बताया गया है. भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अजा एकादशी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का प्रवेश होता है. शास्त्रों के अनुसार, अजा एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और जन्म-मरण के बंधनों से मुक्ति मिलती है.

कब है अजा एकादशी ?

पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 18 अगस्त 2025 की शाम 5:22 बजे से प्रारंभ होकर 19 अगस्त 2025 की दोपहर 3:32 बजे तक रहेगी. अजा एकादशी व्रत का पारण 20 अगस्त 2025 को प्रातः 5:53 मिनट से 8:29 मिनट तक किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: क्यों है खास अजा एकादशी? जानें महत्व

अजा एकादशी का महत्व

पौराणिक कथाओं में उल्लेख मिलता है कि इस व्रत का पालन करने से राजा हरिश्चंद्र को भी अपने संकटों से मुक्ति मिली थी. इसलिए इसे ऐसा व्रत माना जाता है, जो जीवन से दुख, दरिद्रता और बाधाओं को दूर करता है. भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन विशेष पूजा और व्रत करना अत्यंत फलदायी बताया गया है.

अजा एकादशी पर करने योग्य उपाय

  • प्रातः स्नान कर भगवान विष्णु की पूजा पीले वस्त्र और पुष्पों से करें.
  • गंगाजल और तुलसी दल से भगवान का अभिषेक करें.
  • व्रत रखने वाले दिनभर सात्त्विक आहार लें और अनाज, लहसुन-प्याज का परहेज करें.
  • भगवान विष्णु के समक्ष दीपक जलाकर विष्णु सहस्रनाम या विष्णु स्तुति का पाठ करें.
  • जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र दान करें.
  • शाम को तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाकर आरती करें.

लाभ

इन उपायों से जीवन की कठिनाइयां धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. माना जाता है कि अजा एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >