वृषभ राशि वाले विवादों से दूर रहें, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

Taurus Monthly Horoscope March 2025: वृषभ राशि वालों के लिए मार्च 2025 का महीना मिला जुला फल लेकर आने वाला है. यहां से जानें मार्च माह का मासिक राशिफल

Taurus Monthly Horoscope March 2025: नववर्ष का तीसरा महीना, मार्च, हमारे लिए कैसा रहेगा, यह जानने की इच्छा सभी में है.आपके और आपके परिवार के लिए यह समय कैसा होगा, क्या आपका व्यापार आगे बढ़ेगा या नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, ऐसे अनेक विचार हमारे मन में चलते रहते हैं.ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.

वृष राशि मार्च 2025 का मासिक राशिफल

पारिवारिक जीवन

वृष राशि के जातकों को अपने पारिवारिक जीवन पर ध्यान केंद्रित करना होगा.परिवार के सदस्यों के साथ संवाद करते समय सतर्क रहना आवश्यक है, क्योंकि छोटी-छोटी बातों पर तनाव उत्पन्न हो सकता है.अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि दूसरे भाव में मंगल के प्रभाव से परिवार में किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकते हैं.पारिवारिक सुख के स्वामी सूर्य के साथ शनि, बुध और राहु का एकत्र होना गृहस्थ जीवन में विवाद उत्पन्न कर सकता है, इसलिए सावधानी बरतें और विवादों से दूर रहें.

व्यापार और नौकरी

इस महीने व्यापार में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि मंगल दूसरे भाव में स्थित है, जिससे ग्राहकों के साथ विवाद उत्पन्न हो सकता है, जो व्यापार में हानि का कारण बन सकता है.लाभ के भाव में शुक्र, बुध और राहु एक साथ उपस्थित हैं, इसलिए व्यापार में निवेश करने से बचें और अपने मन को एकाग्र रखकर धीरे-धीरे लाभ की ओर बढ़ें.नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए कार्यक्षेत्र में मजबूती आएगी, क्योंकि दशम भाव में शनि की स्थिति है.हालांकि, 14 मार्च के बाद कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियाँ उत्पन्न हो सकती हैं.

मेष राशि वालों को नए पार्टनर की प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

वृषभ राशि वाले विवादों से दूर रहें, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल  

मिथुन राशि वालों के दांपत्य जीवन में खुशियों की भरपूर बौछार होगी,पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

कर्क राशि वाले कार्यक्षेत्र को मजबूत बनाने का प्रयास करें, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

शिक्षा और करियर

छात्रों के लिए मार्च का महीना अत्यंत शुभ रहेगा, क्योंकि शुक्र उच्च राशि में है और इसका प्रभाव पंचम भाव पर पड़ रहा है.इससे शिक्षा में प्रगति होगी.जो छात्र मीडिया, फैशन और कला की पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें सफलता प्राप्त होगी.ऑनलाइन अध्ययन करने वाले छात्रों का प्रदर्शन भी संतोषजनक रहेगा.प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी.करियर के संदर्भ में मार्च का महीना मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा.

प्रेम जीवन

मार्च का महीना प्रेम संबंधों के लिए मिश्रित रहेगा, क्योंकि ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं है.इस कारण प्रेमी के साथ विवाद उत्पन्न हो सकते हैं और एक-दूसरे के प्रति संदेह बढ़ सकता है, जिससे मतभेद भी हो सकते हैं.हालांकि, यदि आप समझदारी से संवाद करेंगे, तो आपका रिश्ता मजबूत होगा.शुक्र का सहयोग इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण रहेगा.वैवाहिक जीवन में मिठास की कमी रहेगी, क्योंकि शनि और मंगल दांपत्य जीवन में चुनौतियाँ उत्पन्न करेंगे.लेकिन माह के अंतिम सप्ताह से वैवाहिक जीवन में सुधार की संभावना है.

सिंह राशि वालों को मान-सम्मान प्राप्त होगा, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल 

कन्या राशि वाले परिवार में शांति बनाए रखेंगे, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

वृश्चिक राशि वाले नए कार्यों की योजना बना सकते है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, क्योंकि राशि के स्वामी उच्च स्थिति में हैं और लाभ के भाव में विराजमान हैं.कोई गंभीर बीमारी का संकेत नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य में कुछ छोटी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं.ऐसी स्थिति में घबराने की आवश्यकता नहीं है.माह के अंतिम सप्ताह से स्वास्थ्य में कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं, इसलिए लापरवाही न करें.इस समय हड्डियों और घुटनों से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.

लकी नंबर 3
लकी कलर भूरा

धनु राशि वालों का विवाह टूटने की संभावना है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल  

मकर राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल 

कुंभ राशि वाले को नौकरी में सफलता प्राप्त होगी, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

मीन राशि वाले गलत निर्णय से परेशानी हो सकते है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

उपाय

  • भगवन गणेश के मंत्र का जप करें.
  • बुधवार को मंदिर में हरा मूंग दान करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >