Saptahik Tula Rashifal 6 to 12 September 2026: बढ़ सकती है परेशानी, डील और प्रोजेक्ट में होगी देर

Saptahik Tula Rashifal 6 to 12 September 2026: तुला राशि के जातकों को सितंबर 2026 के नए सप्ताह में धैर्य रखना पड़ेगा. साथ ही इस हफ्ते खर्चों पर लगाम रखने की जरूरत है . इस हफ्ते और किन बातों का ध्यान रखें इसके बारे में साप्ताहिक रााशिफल में जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से

करियर और नौकरी राशिफल

इस हफ्ते करियर को लेकर थोड़ा सब्र रखना जरूरी है. अगर आप कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अभी सही वक्त नहीं है- थोड़ा इंतजार करें. बिजनेस में आप किसी बड़ी कंपनी या पार्टी से ऑर्डर पाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं, लेकिन सफलता के लिए आपको कुछ और दिन धैर्य रखना पड़ेगा. घबराइए मत, मेहनत बेकार नहीं जाएगी. नौकरी करने वालों के लिए अच्छी बात यह है कि बॉस आपसे खुश रहेंगे और आपका काम पसंद करेंगे. युवाओं के लिए खुशखबरी है कि वे अपना लक्ष्य हासिल करने में पूरी तरह कामयाब होंगे.

आर्थिक राशिफल

पैसों के मामले में अभी जल्दबाजी न करें. बड़े ऑर्डर या डील का इंतजार थोड़ा लंबा खिंच सकता है, इसलिए इस हफ्ते खर्चों पर लगाम रखें. आने वाला समय आपके हक में रहेगा.

प्रेम और वैवाहिक जीवन

पर्सनल लाइफ में इस समय आप किसी से इमोशनली जुड़ सकते हैं, और यह जुड़ाव आगे चलकर आपकी जिंदगी में नया मोड़ दे सकता है. आपसी रिश्तों में प्यार और मधुरता बढ़ेगी. कुछ लोगों की जिंदगी में नया प्रेम-संबंध शुरू होने के भी आसार हैं.

ये भी पढ़ें: Weekly Rashifal 6 To 12 September: चिंताओं का होगा अंत या बढ़ेंगी टेंशन , यहां जानें मेष से लेकर मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि का पारिवारिक जीवन

घर की जिम्मेदारियों को आप अच्छे से निभाएंगे और इसमें आपको दोस्तों तथा परिजनों का भरपूर साथ मिलेगा. घर कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं. इस दौरान आपका झुकाव पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों की ओर बढ़ेगा. रिश्तेदारों के आने-जाने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा.

स्वास्थ्य

अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें. खान-पान में लापरवाही न करें और आराम पूरा करें, वरना थकान आपको परेशान कर सकती है.

उपाय

बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और शनिवार को हनुमान जी का पाठ करें. नीले रंग का इस्तेमाल लाभदायक रहेगा. धैर्य रखना इस हफ्ते आपकी सबसे बड़ी ताकत है.

शुभ दिन: बुधवार, शनिवार

शुभ रंग: सिल्वर, नीला

शुभ तारीख: 10, 11

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >