Saptahik Meen Rashifal 6 to 12 September 2026: मीन राशि के जातकों को सितंबर 2026 के नए सप्ताह में नौकरी में पदोन्नति होने का संयोग बनेगा.अविवाहितों का विवाह होने के लिए बात आगे बढ़ेगा. इस हफ्ते और किन बातों का ध्यान रखें इसके बारे में साप्ताहिक रााशिफल में जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से
करियर और नौकरी
करियर के मोर्चे पर इस हफ्ते आपके लिए बड़ी राहत वाली खबर है. जिन कामों में अब तक आपको नुकसान हो रहा था, वहीं से अब फायदा होना शुरू हो जाएगा. नौकरी में कोई ऐसा काम जो किसी वजह से लंबे समय से अधूरा पड़ा था, वह जल्द ही पूरा होने वाला है. हालात सामान्य रहेंगे और अगर आप बिजनेस करते हैं, तो उसकी चाल पूरी तरह आपके कंट्रोल में रहेगी. समझदारी से फैसले लेंगे, तो सब कुछ आपके हक में जाएगा.
मीन राशि का आर्थिक राशिफल
पैसों के मामले में यह हफ्ता अच्छा रहेगा. आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे और पहले से चल रहे कामों से भी लाभ होने लगेगा. घर की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा.
प्रेम और वैवाहिक जीवन
पर्सनल लाइफ के लिए समय एकदम बढ़िया है. जो युवक-युवतियां पहले से प्रेम-संबंध में हैं, उनके रिश्ते में प्यार और मधुरता बढ़ेगी. आपका व्यक्तित्व और दिमाग दोनों चमकेंगे, जिससे आपकी अपील बढ़ेगी. कहीं घूमने-फिरने का प्रोग्राम भी बन सकता है. सबसे बड़ी बात - अगर आप अविवाहित हैं, तो शादी का रिश्ता आने के पूरे योग बन रहे हैं.
पारिवारिक जीवन
इस हफ्ते आप फैमिली की जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे, जिससे परिवार में आपकी इज्जत बढ़ेगी. घर मेहमानों के आगमन से गूंज सकता है. घर, जमीन, गाड़ी और भौतिक सुखों में इजाफा होगा. नौकर-चाकर और वाहन का सुख मिलेगा. मकान या प्रॉपर्टी से जुड़े काम बनेंगे और आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोत्तरी होगी.
स्वास्थ्य और सेहत
सेहत के लिहाज से समय ठीक रहेगा. आत्मविश्वास में आई बढ़ोत्तरी का असर आपकी ऊर्जा पर भी दिखेगा. बस खान-पान में लापरवाही न करें और रोज थोड़ा समय व्यायाम को जरूर दें.
मीन राशि के लिए उपाय
इस सप्ताह गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें और जरूरतमंदों को पीला भोजन कराएं. इससे आपके अटके काम पूरे होंगे और सुख-संपत्ति बढ़ेगी.
शुभ दिन: रविवार और मंगलवार
शुभ रंग: सिंदूरी और ऑरेंज
शुभ तारीख: 7, 12