Saptahik Kumbh Rashifal 6 to 12 September 2026: करियर में मिलेगी नई राह, रिश्तों में इस बात का रखें ध्यान

Saptahik Kumbh Rashifal 6 to 12 September 2026: कुंभ राशि के जातकों को सितंबर 2026 के नए सप्ताह में पारिवारिक कर्तव्यों का पालन करने का पूरा प्रयास करें.रचनात्मक काम से जुड़े लोग अपने टैलेंट से अच्छी कमाई कर सकते हैं. इस हफ्ते और किन बातों का ध्यान रखें इसके बारे में साप्ताहिक रााशिफल में जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से

करियर और नौकरी

इस हफ्ते क्रिएटिव फील्ड से जुड़े युवाओं के लिए समय बेहद अनुकूल है. शोध, लेखन और रचनात्मक काम करने से खूब आनंद आएगा और अपने शौक भी पूरे कर पाएंगे. तकनीकी शिक्षा, मैनेजमेंट या मीडिया जैसे क्षेत्रों में नया काम शुरू कर रहे लोगों को नई राह मिलेगी. करियर को लेकर जो चिंता लंबे समय से चल रही थी, वह अब दूर होगी. नौकरी में पदोन्नति मिलने के भी अच्छे संयोग बन रहे हैं.

आर्थिक राशिफल

करियर में मिल रही सफलता का असर पैसों पर भी दिखेगा. नई जिम्मेदारी और प्रमोशन से आमदनी बढ़ने के योग हैं. रचनात्मक काम से जुड़े लोग अपने टैलेंट से अच्छी कमाई कर सकते हैं. धन की स्थिति मजबूत होगी.

ये भी पढ़ें: Weekly Rashifal 6 To 12 September: चिंताओं का होगा अंत या बढ़ेंगी टेंशन , यहां जानें मेष से लेकर मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

प्रेम और वैवाहिक जीवन

पर्सनल लाइफ इस हफ्ते आपके पूरी तरह साथ देगी. प्रेमी-प्रेमिका के बीच पिछले कई दिनों से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और रिश्ता और गहरा होगा. अविवाहित लोगों की शादी की बात आगे बढ़ेगी. कुछ लोगों के जिंदगी में नए प्रेम संबंध की शुरुआत भी हो सकती है. कई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं.

पारिवारिक जीवन

इस हफ्ते आप परिजनों से प्यार और खुशी का अनुभव करेंगे. पारिवारिक कर्तव्यों का पालन करने का पूरा प्रयास करें, इससे रिश्ते और मजबूत होंगे. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन को गहरी शांति मिलेगी. सपरिवार कोई घूमने-फिरने या मनोरंजन का प्लान बन सकता है, जो यादगार साबित होगा.

स्वास्थ्य और सेहत

इस हफ्ते सेहत अच्छी रहेगी और मानसिक शांति से आप चैन की नींद लेंगे. काम की व्यस्तता में आराम का ध्यान रखें. सुबह की सैर और हल्का व्यायाम आपको दिनभर एनर्जी देगा.

उपाय

शुक्रवार के दिन तुलसी जी को जल अर्पित करें और सफेद वस्तुओं का दान करें. इससे शुक्रवार के दिन तुलसी जी को जल अर्पित करें और सफेद वस्तुओं का दान करें. इससे सुख-समृद्धि बढ़ेगी और सारे काम आसानी से बनेंगे.

शुभ दिन: सोमवार और शुक्रवार

शुभ रंग: सफेद और नीला

शुभ तारीख: 10, 11

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >