Aaj Ka Rashifal: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन आज कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि का हाल, जानें 22 सितंबर का राशिफल

Navarartri 2025, Aaj Ka Rashifal 22 September 2025: शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो चुका है और माँ दुर्गा की उपासना के साथ यह समय नए संकल्प लेने का है। ज्योतिषीय दृष्टि से 22 सितंबर का दिन सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है। आइए जानते हैं जानें ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी से मेष से मीन राशि तक का आज का राशिफल।

Navaratri 2025, Aaj Ka Rashifal 22 September 2025: नवरात्रि का पावन अवसर माँ दुर्गा की भक्ति और नए संकल्पों का समय है. आइए जानते हैं जानिए प्रसिद्ध ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी से नवरात्रि के पहले दिन, 22 सितंबर 2025 (सोमवार), मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का राशिफल क्या संदेश दे रहा है—

मेष (Aries)

आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे. कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ेंगे. पुराने कार्यों में सफलता मिल सकती है. पारिवारिक जीवन में सौहार्द बना रहेगा.

वृषभ (Taurus)

दिन थोड़ी चुनौतियों से भरा हो सकता है. धैर्य बनाए रखें और अनावश्यक विवाद से दूर रहें. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें. शाम तक स्थिति सुधरेगी और मानसिक शांति मिलेगी.

मिथुन (Gemini)

आपकी मेहनत का फल आज मिलेगा. करियर में प्रगति के अवसर सामने आएंगे. मित्रों और सहयोगियों का सहयोग मिलेगा. सामाजिक गतिविधियों से मान-सम्मान बढ़ेगा.

कर्क (Cancer)

आज भावुकता अधिक रह सकती है. अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें. सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें. वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें.

सिंह (Leo)

आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे. नेतृत्व क्षमता सफलता दिलाएगी. व्यापार में लाभ की संभावना है. परिवार के साथ सुखद समय बितेगा. स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

कन्या (Virgo)

सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. तनाव से बचें और पर्याप्त आराम करें. काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप उसे संतुलित तरीके से संभाल लेंगे. अध्यात्म की ओर रुचि बढ़ेगी.

तुला (Libra)

आज का दिन शुभ है. आय के नए साधन खुल सकते हैं. किसी मित्र या परिजन से मुलाकात हर्ष लाएगी. विद्यार्थियों को मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी.

वृश्चिक (Scorpio)

सफलता मिलेगी लेकिन प्रयास अधिक करना होगा. खर्चों पर नियंत्रण रखें. किसी गुप्त विरोधी से सावधान रहें. परिवार के साथ बिताया गया समय सुकून देगा.

धनु (Sagittarius)

आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. यात्रा के योग हैं जो लाभकारी होंगे. कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी. प्रियजनों के साथ समय बिताकर आनंद पाएंगे.

मकर (Capricorn)

स्वास्थ्य का ख्याल रखें. तनाव और थकान से बचें. आर्थिक मामलों में विवेकपूर्ण निर्णय लें. किसी बड़े निवेश से पहले गहराई से सोचें. शाम तक हालात बेहतर होंगे.

कुंभ (Aquarius)

सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे. नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित होगी. साझेदारी में किए गए प्रयास सफल होंगे. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

मीन (Pisces)

रचनात्मकता चरम पर रहेगी. कार्यस्थल पर आपके विचारों की प्रशंसा होगी. विरोधी कमजोर पड़ेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खानपान पर ध्यान रखें.

ये भी पढ़े: Shardiya Navratri 2025 Maa Durga Bhajan: प्यार सजा है तेरा द्वार भवानी… नवरात्रि पर गूंजेंगे माता रानी के ये मधुर भजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >