कर्क राशिफल 18 फरवरी 2026: धन के मामलों में रहें सतर्क, जल्दबाजी पड़ सकती है भारी

Aaj Ka Kark Rashifal 18 Febuary 2026: आज 18 फरवरी 2026, दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शाम 05 बजकर 05 मिनट तक रहेगी. इसके बाद द्वितीया तिथि हो जाएगी. आज कुंभ राशि में सूर्य, चंद्रमा, बुध, शुक्र और राहु का महासंयोग बना हुआ है. यह 'पंचग्रही योग' युवाओं के लिए डिजिटल क्रांति, नेटवर्किंग और नए करियर विकल्पों के लिए बहुत प्रभावशाली है. मकर में मंगल और मिथुन में गुरु युवाओं को साहस और बुद्धिमानी दोनों दे रहे हैं.

Aaj Ka Kark Rashifal 18 Febuary 2026: कर्क राशि- अष्टम भाव के ग्रह सुख-सुविधाओं में इजाफा करेंगे पर जल्दबाजी नुकसान दे सकती है. आपकी लाइफस्टाइल में सुधार होगा और सुख-सुविधाओं की चीजें खरीद सकते हैं. किसी भी बड़े काम में घर के बड़ों की सलाह जरूर लें. आज जोश में आकर कोई ऐसी गलती न करें जिसका पछतावा बाद में हो. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का कर्क राशि राशिफल.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: अष्टम भाव के ग्रह आपकी सुख-सुविधाओं में इजाफा करेंगे लेकिन कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी भारी पड़ सकती है. पैसों के मामले में लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा. अगर आप कोई नया स्टार्टअप शुरू करने का सोच रहे हैं, तो कागजी कार्रवाई को बहुत ध्यान से देखें. आज आप अपने लिए कोई लग्जरी चीज या कीमती वस्तु खरीद सकते हैं.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज भावनाओं का उतार-चढ़ाव रह सकता है. पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, ऐसे में घर के बड़ों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा. सिंगल युवाओं को आज प्यार के मामले में थोड़ा धैर्य रखना चाहिए. जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला आपके इमोशनल बैलेंस को बिगाड़ सकता है.

हेल्थ: स्वास्थ्य के मामले में आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है. अष्टम भाव के ग्रहों के कारण अचानक पेट दर्द या इंफेक्शन की समस्या हो सकती है. तली-भुनी चीजों से पूरी तरह दूर रहें. मानसिक शांति के लिए अमावस्या के बाद की इस प्रतिपदा पर ध्यान जरूर करें. भरपूर पानी पिएं ताकि शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलें.

सावधानी: जोश में आकर कोई ऐसी बात न कहें या काम न करें जिसका पछतावा बाद में हो.

उपाय: शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं और ‘ॐ नमः शिवाय’ जपें.

शुभ अंक-7.
शुभ रंग- सफ़ेद

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

ALSO Read:- पंचांग 18 फरवरी 2026 : आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

ALSO Read:- होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया, आखिर कब जलेगी होलिका, जानें सटीक समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >