मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ मीन
दैनिक राशिफलसाप्ताहिक राशिफलमासिक राशिफलवार्षिक राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए जून में व्यापार में मुनाफे का ग्राफ तेजी से ऊपर जाएगा, पढ़ें मंथली राशिफल

Monthly Kanya Rashifal June 2026: आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन किसी भी काम में बहुत ज्यादा जल्दबाजी ना दिखाएं. गंभीरता दिखाने की आवश्यकता होगी.

Monthly Kanya Rashifal June 2026, कन्या राशि: जून का महीना आपके लिए उन्नति और लाभ लेकर आने वाला रहेगा, क्योंकि आपके दशम भाव में बुध, शुक्र और गुरु की स्थिति आपके कार्यक्षेत्र को बहुत मजबूत बना रही है. करियर और बिजनेस में आपकी योजनाएं सफल होंगी. यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो बड़े पैकेज के साथ नए अवसर मिलेंगे. व्यापार में मुनाफे का ग्राफ तेजी से ऊपर जाएगा. पैतृक संपत्ति से भी लाभ होने के योग हैं. लव लाइफ और रोमांस के लिहाज से यह महीना बेहद सुखद रहेगा. पार्टनर के साथ चल रहे पुराने विवाद सुलझ जाएंगे और आपके बीच नजदीकियां बढ़ेंगी. सोशल लाइफ में भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. स्वास्थ्य की बात करें तो यह महीना अनुकूल है, आप मानसिक रूप से काफी शांत और प्रसन्न रहेंगे. हालांकि, 29 जून को जब आपके राशि स्वामी बुध वक्री होंगे, तो त्वचा से संबंधित एलर्जी या गले में थोड़ी खराश हो सकती है. कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए अत्यधिक शुभ रहने वाला है.

सावधानी: इस महीने किसी भी प्रकार की गॉसिप या राजनीति से खुद को दूर रखें.

उपाय: पक्षियों को दाना डालें और ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करें.

शुभ कलर: हल्का हरा
शुभ अंक: 7

Also Read: Kanya Varshik Rashifal 2026: कन्या राशि वालों के लिए नया साल रहेगा चमत्कारी, नौकरी-बिजनेस में मिलेगा खूब लाभ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >