मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ मीन
दैनिक राशिफलसाप्ताहिक राशिफलमासिक राशिफलवार्षिक राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए मई देगा सफलता या करेगा परेशान, पढ़ें मंथली राशिफल

Singh Rashi: मई का महीना आपके लिए मिश्रित परिणाम देगा, इसलिए अपने हर काम में सावधानी बरतें. करियर में आगे बढ़ने का यह अच्छा समय है.

Monthly Singh Rashifal May 2026, सिंह राशि: मई का महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, क्योंकि केतु आपकी राशि में स्थित है जो मन में अज्ञात भय पैदा कर सकता है. करियर के लिहाज से समय अच्छा है, सूर्य का दशम भाव में गोचर आपको कार्यक्षेत्र में अधिकार और मान-सम्मान दिलाएगा. बिजनेस में अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं और व्यापार में नई साझेदारी लाभ देगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी, पढ़ाई के प्रति आपकी गंभीरता बढ़ेगी. जॉब में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. लव लाइफ में केतु का प्रभाव संबंधों को थोड़ा रहस्यमयी और कभी-कभी डरावना बना सकता है, जहाँ आपको लगेगा कि पार्टनर कुछ छिपा रहा है. हालांकि शुक्र का दशम और फिर एकादश भाव में जाना रोमांस के नए अवसर लाएगा. प्रेमी-प्रेमिका के बीच संवाद बना रहना जरूरी है. प्यार में दिखावे से बचें. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें, हड्डी और जोड़ों के दर्द की शिकायत हो सकती है. मंगल का मेष राशि में होना आपके साहस को बढ़ाएगा, जिससे आप कार्य में आने वाली बाधाओं को दूर कर पाएंगे.
उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.
शुभ रंग: सुनहरा/नारंगी
शुभ अंक: 1

Also Read: Singh Varshik Rashifal 2026: सिंह राशि वालों पर शनि और राहु की दृष्टि रहेगा कष्टकारी, अक्टूबर के बाद शुरू होगा गोल्डन टाइम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >