मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ मीन
दैनिक राशिफलसाप्ताहिक राशिफलमासिक राशिफलवार्षिक राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए मई महीना रहेगा बेहद खास, पढ़ें मंथली राशिफल

Vrishabh Rashi: मई महीने में शुक्र ग्रह का आपकी राशि में आना सुखद है, लेकिन इस महीने में पहले से ज्यादा एक्टिव होकर काम करना पड़ेगा. वृष राशि वाले लोग अपने खर्चों को कंट्रोल करके रखें, क्योंकि आपके खर्चे बजट के बाहर जा सकते हैं.

Mothly Vrishabh Rashifal May 2026, वृषभ राशि: मई का महीना आपके लिए विलासिता और उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र 14 मई तक आपकी ही राशि में रहकर सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेंगे. करियर में आपको अपनी रचनात्मकता के लिए सराहना मिलेगी, लेकिन सूर्य और बुध का लग्न में आना आपके स्वभाव में जिद्दीपन ला सकता है. बिजनेस में नए सौदे लाभकारी रहेंगे और व्यापार के विस्तार के लिए योजनाएं सफल होंगी. पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा में जुटे छात्रों को आलस्य का त्याग करना होगा, वरना जॉब के अवसर हाथ से निकल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी. लव लाइफ में प्यार और रोमांस का जादू बिखरेगा, लेकिन मंगल की बारहवीं स्थिति गुप्त शत्रुओं या अकारण शक के कारण प्रेम संबंधों को डरावना और असुरक्षित बना सकती है. प्रेमी और प्रेमिका के बीच संवादहीनता न आने दें. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, विशेषकर आंखों और गले से संबंधित परेशानियों पर ध्यान दें. चंद्रमा का गोचर आपके आत्मविश्वास को समय-समय पर बढ़ाता रहेगा, जिससे आप कठिन परिस्थितियों का सामना कर पाएंगे.
उपाय: शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं को मिश्री या सफेद मिठाई खिलाएं.
शुभ रंग: क्रीम/सफेद
शुभ अंक: 6

Also Read: Vrishabh Varshik Rashifal 2026: वृषभ राशि वालों के लिए साल की शुरुआत बेहद खास, अक्टूबर के बाद का समय कष्टकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >