वृषभ राशि (Saptahik Vrishabh Rashi): इस सप्ताह सूर्य, मंगल, बुध और शनि मीन राशि में रहकर आपके नेटवर्क और आय पर प्रभाव डालेंगे. नौकरी में नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा और करियर में धीरे-धीरे प्रगति होगी. व्यापार में धन लाभ के योग हैं, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें. राहु कुंभ में होने से अचानक लाभ मिल सकता है. लव लाइफ में शुक्र मेष में होने से थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा. पार्टनर से फोन पर बातचीत कम हो सकती है, जिससे दूरी महसूस होगी.
सावधानी: इस सप्ताह आर्थिक निवेश में जल्दबाजी न करें, दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें.
उपाय: इस सप्ताह शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा और मंत्र जप करें.
लकी डेट: 06, 07, 11
लकी रंग: सफेद, क्रीम, गुलाबी
लकी दिन: शुक्रवार, शनिवार, सोमवार
Also Read: धर्म अध्यात्म की खबरें पढ़नें के लिए यहां पर क्लिक करें
