Monthly Dhanu Rashifal May 2026, धनु राशि: मई का महीना आपके लिए उन्नति के नए अवसर लेकर आएगा, क्योंकि राशि स्वामी बृहस्पति आपकी राशि से केंद्र में मजबूत स्थिति में हैं. करियर में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है. नौकरी में आपके सुझावों का सम्मान होगा. बिजनेस में मुनाफा बढ़ेगा, व्यापारिक रिश्तों में सुधार आएगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय एकाग्र होकर पढ़ाई करने का है. जॉब में नई संभावनाएं तलाश रहे लोगों को सफलता मिलेगी. लव लाइफ में मंगल का पंचम भाव में होना रोमांस को एक साहसिक मोड़ देगा. प्रेमी और प्रेमिका के बीच प्रेम प्रसंगों में तेजी आएगी, लेकिन राहु की दृष्टि इसे कभी-कभी डरावना और भ्रमित करने वाला बना सकती है. प्यार में सच्चाई बनाए रखें. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, पैर में चोट या दर्द की समस्या हो सकती है. चंद्रमा का गोचर आपको महीने के मध्य में काफी भावुक बना सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी.
उपाय: गुरुवार को चने की दाल और गुड़ का दान करें, माथे पर केसर का तिलक लगाएं.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
धनु राशि वालों के लिए मई में खुलेगा तरक्की का रास्ता या बढ़ेंगी मुश्किलें, पढ़ें मंथली राशिफल
Dhanu Rashi: मई में कई बड़े ग्रह अपनी चाल बदलेंगे, जिसके प्रभाव से आपकी मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा. शुक्र का प्रभाव लव लाइफ में मधुरता और रोमांस बढ़ाएगा.

धनु मासिक राशिफल मई 2026