मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ मीन
दैनिक राशिफलसाप्ताहिक राशिफलमासिक राशिफलवार्षिक राशिफल

धनु राशि वालों के लिए साल 2026 में विदेश योग और भाग्योदय के क्या संकेत हैं?

Sagittarius Yearly Horoscope 2026: धनु राशि वालों के लिए वर्ष 2026 उतार-चढ़ाव भरा लेकिन सीख देने वाला रहेगा. पढ़ें वार्षिक धनु राशिफल

वार्षिक धनु राशिफल: (Sagittarius Yearly Horoscope 2026)साल 2026 धनु राशि वालों के लिए कुल मिलाकर अच्छा रहेगा, लेकिन कुछ समय ऐसे भी आएंगे जब संभलकर चलना होगा. अगर आप धैर्य, समझदारी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो साल उन्नति देने वाला साबित होगा. आइए आसान भाषा में जानते हैं पूरा साल कैसा रहेगा.

पारिवारिक जीवन

नए साल में परिवार का माहौल सामान्य से बेहतर रहेगा. घर में आपसी भाईचारा बना रहेगा और सभी सदस्य मिल-जुलकर रहेंगे. अगर पहले से कोई विवाद चल रहा है तो वह धीरे-धीरे खत्म होगा और परिवार में खुशी का माहौल बनेगा. छोटी-छोटी बातों पर विवाद की स्थिति बन सकती है. इस समय माता जी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. 11 मई के बाद पारिवारिक जीवन और भी बेहतर हो जाएगा. 2 जून के बाद घर की बातों को बाहरी लोगों से शेयर न करें. परिवार की गतिविधियों पर ध्यान दें और अगर कोई मतभेद हो तो उसे आपसी बातचीत से सुलझाएं. पारिवारिक शांति आपके जीवन में उन्नति लेकर आएगी.

व्यापार और नौकरी

व्यापार के लिए साल सामान्य रहेगा. काम धीमी गति से चलेगा, इसलिए धैर्य रखना जरूरी है. अगर नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो फिलहाल उसे टाल देना बेहतर रहेगा. साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं तो सावधानी रखें, क्योंकि मतभेद हो सकते हैं. व्यापार के मामले में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें और सभी निर्णय सोच-समझकर लें. नौकरी में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी. सहकर्मियों से मिलजुलकर रहें और अधिकारियों से तालमेल बनाए रखें. कार्यस्थल पर विवाद से बचें. अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो अप्रैल तक अच्छा अवसर मिल सकता है.

शिक्षा और करियर

विद्यार्थियों के लिए साल अनुकूल रहेगा. उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. हालांकि 2 अप्रैल से 11 मई के बीच पढ़ाई में थोड़ी बाधा आ सकती है. 2 जून के बाद पढ़ाई में और मेहनत करनी पड़ेगी. सहपाठियों से ज्यादा सहयोग नहीं मिलेगा, लेकिन शिक्षकों का साथ मिलेगा. कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान दें. छोटे बच्चों को पढ़ाई में सावधानी रखनी चाहिए. करियर में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. नई परियोजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. मेहनत का परिणाम धीरे-धीरे आपके पक्ष में आएगा.

मकान और भूमि

साल 2026 मकान और जमीन के लिए अच्छा माना जा सकता है. अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो साल का पहला भाग अनुकूल रहेगा. 31 अक्टूबर के बाद संपत्ति से जुड़े मामलों में थोड़ा सावधान रहें, क्योंकि विवाद की संभावना बन सकती है. खरीदारी से पहले कागजात अच्छी तरह जांच लें और जल्दबाजी न करें.

वाहन सुख

नए साल में वाहन खरीदने के अच्छे योग बन रहे हैं. 2 जून तक समय अनुकूल रहेगा. 2 जून से 31 अक्टूबर के बीच भी प्रयास करने पर वाहन सुख मिल सकता है. हालांकि खरीदारी से पहले शुभ मुहूर्त और आर्थिक स्थिति का ध्यान जरूर रखें.

लव लाइफ और वैवाहिक जीवन

प्रेम संबंधों के लिए साल अच्छा रहेगा. 2 जून तक प्रेम जीवन मजबूत रहेगा और अगर आप नया रिश्ता शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है. पुराने विवाद भी सुलझ सकते हैं. सिंगल लोगों के लिए 2 जून से पहले रिश्ते में बंधने के योग हैं. हालांकि 31 अक्टूबर 2026 के बाद रिश्ते में थोड़ा तनाव आ सकता है, इसलिए समझदारी से काम लें. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. परिवार से जुड़ी छोटी-मोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आपसी समझदारी से सब ठीक हो जाएगा. अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे योग 2 जून से पहले बन रहे हैं.

स्वास्थ्य

इस साल स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है. बीच-बीच में तबीयत खराब हो सकती है. खान-पान पर ध्यान दें, खासकर पेट से जुड़ी समस्याओं से बचें. वाहन चलाते समय सावधानी रखें, क्योंकि चोट-चपेट की संभावना बन सकती है. नियमित व्यायाम और संतुलित आहार अपनाएं. अच्छी बात यह है कि समय-समय पर राहत भी मिलती रहेगी.

लकी नंबर: 1

लकी कलर: संतरी

उपाय

  • प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.
  • भगवान शंकर का पूजन और अभिषेक करें.
  • जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं.

खास सलाह

साल 2026 आपके लिए अवसर और चुनौतियां दोनों लेकर आएगा. धैर्य, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी.

Also Read: धर्म अध्यात्म की खबरें पढ़नें के लिए यहां पर क्लिक करें

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Consultation: 8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >