मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ मीन
दैनिक राशिफलसाप्ताहिक राशिफलमासिक राशिफलवार्षिक राशिफल

तुला राशि वालों के लिए साल 2026 में प्रेम और दांपत्य जीवन कैसा रहेगा?

Libra Yearly Horoscope 2026: तुला राशि वालों के लिए कई बदलाव लेकर आ रहा है. जानिए पारिवारिक जीवन, करियर, व्यापार, प्रेम संबंध, स्वास्थ्य और संपत्ति से जुड़े ज्योतिषीय विश्लेषण.

वार्षिक तुला राशिफल 2026: (Libra Yearly Horoscope 2026)नया साल 2026 तुला राशि वालों के लिए बदलाव और अवसर दोनों लेकर आ रहा है. इस वर्ष शनि छठे भाव में और गुरु पहले नवम भाव में (2 जून तक) फिर दशम भाव में (2 जून से 31 अक्टूबर तक) रहेंगे. राहु पंचम भाव में और केतु की दृष्टि भी प्रभाव डालेगी. बीच-बीच में मंगल की चाल जीवन में उतार-चढ़ाव ला सकती है. कुल मिलाकर यह साल समझदारी, धैर्य और संतुलन का है. आइए आसान भाषा में जानते हैं कि 2026 आपके लिए कैसा रहेगा.

पारिवारिक जीवन: सुख के साथ थोड़ी सावधानी

तुला राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन इस साल अच्छा रहेगा. 2 जून तक गुरु नवम भाव में रहकर परिवार में सुख और सम्मान बढ़ाएंगे. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं और घर में कोई मांगलिक कार्य भी हो सकता है. हालांकि मंगल के कारण बीच-बीच में छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं. भाईचारे में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है. 2 जून के बाद स्थिति बेहतर होगी और परिवार में तालमेल बढ़ेगा. सभी सदस्य मिलजुलकर रहेंगे और विवाद कम होंगे. 31 अक्टूबर 2026 के बाद रिश्तों पर थोड़ा अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी. उस समय धैर्य और समझदारी से काम लें.

व्यापार और नौकरी: सोच-समझकर उठाएं कदम

व्यापार के लिए साल थोड़ा सावधानी वाला रहेगा. पंचम भाव में राहु के कारण गलत निर्णय से नुकसान हो सकता है. नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोचें. अगर नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो जल्दबाजी न करें. जरूरत हो तो अनुभवी और भरोसेमंद स्टाफ रखें. नौकरी करने वालों के लिए साल बेहतर रहेगा. काम में लापरवाही न करें और अपने अनुभव का सही उपयोग करें. जूनियर सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे.2 जून से पहले नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगे. 31 अक्टूबर के बाद नौकरी की स्थिति और मजबूत होगी.

शिक्षा और करियर: मेहनत से मिलेगा मुकाम

विद्यार्थियों के लिए साल मिला-जुला रहेगा. पंचम भाव में राहु होने के कारण पढ़ाई में ध्यान भटक सकता है. मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो सकती है. इसलिए मन को शांत रखकर पढ़ाई पर फोकस करें. जो छात्र धर्म, ज्योतिष या आध्यात्मिक विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलेगा. कॉलेज के विद्यार्थियों को सहपाठियों से सहयोग मिलेगा, लेकिन पूरी तरह दूसरों पर निर्भर न रहें. करियर के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. 31 अक्टूबर के बाद करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे और नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता प्राप्त होगी.

मकान और भूमि: सुख और लाभ के संकेत

साल 2026 में मकान और भूमि से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. शनि छठे भाव में रहकर आय के स्रोत मजबूत करेंगे. अगर किसी जमीन या मकान को लेकर मुकदमा चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. नई संपत्ति खरीदने के लिए यह साल अच्छा माना जा सकता है. सोच-समझकर निवेश करेंगे तो लाभ मिलेगा.

वाहन: नए वाहन का योग

वाहन खरीदने के लिए साल अनुकूल है. 2 जून तक गुरु नवम भाव में रहकर शुभ संयोग बनाएंगे. इस समय नया या लग्जरी वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं. खरीदारी से पहले बजट और शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें. सही समय पर लिया गया निर्णय आपको सुख देगा.

लव लाइफ और वैवाहिक जीवन: संवाद से बनेगा रिश्ता मजबूत

प्रेम संबंधों के लिए साल थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. पंचम भाव में राहु और केतु की दृष्टि के कारण गलतफहमी हो सकती है. पार्टनर से बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. हालांकि 2 जून तक गुरु की दृष्टि प्रेम भाव पर रहेगी, जिससे रिश्ते में स्थिरता बनी रहेगी. सिंगल लोगों के लिए 2 जून से पहले रिश्ते में बंधने के योग हैं और विवाह प्रस्ताव भी मिल सकता है. वैवाहिक जीवन सामान्य से अच्छा रहेगा. एक-दूसरे का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बावजूद रिश्ता मजबूत बना रहेगा.

स्वास्थ्य: छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें

स्वास्थ्य के मामले में साल सामान्य रहेगा. शनि छठे भाव में होने से बड़ी बीमारी का योग नहीं है, लेकिन पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है. खान-पान का विशेष ध्यान रखें. शुक्र की कमजोर स्थिति के कारण निजी अंगों से संबंधित समस्या हो सकती है. कमर के नीचे दर्द या नसों से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है. 2 जून से 31 अक्टूबर के बीच स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें. मानसिक तनाव और सिरदर्द की समस्या भी रह सकती है, इसलिए योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें.

लकी नंबर: 3
लकी कलर: हरा

उपाय

  • बुधवार शाम मंदिर में काले तिल का दान करें.
  • भगवान गणेश का पूजन करें.
  • दुर्गा चालीसा का नियमित पाठ करें.

विशेष सलाह

साल 2026 तुला राशि वालों के लिए संतुलन और समझदारी का साल है. जल्दबाजी से बचें, सकारात्मक सोच रखें और मेहनत करते रहें. सही समय पर आपको मेहनत का अच्छा फल जरूर मिलेगा.

Also Read: धर्म अध्यात्म की खबरें पढ़नें के लिए यहां पर क्लिक करें

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Consultation: 8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >