Monthly Kumbh Rashifal April 2026: कुंभ राशि: अप्रैल में ग्रहों का फेरबदल मेहनत के अच्छे परिणाम दिलाने वाला साबित होगा. आप इमोशनल होकर डिसीजन ना लें, बल्कि सोच-समझकर और घर वालों की सलाह से निर्णय लेंगे तो अच्छा रहेगा, जो लोग जॉब करते हैं. वे जल्दबाजी में नौकरी बदलने की ना सोचें. जो बिजनेस करते हैं, वे व्यापार में बहुत ज्यादा उधार लेनदेन ना करें. आप अपने घर परिवार वालों से कोई भी बात ना छुपाएं और उनकी राय लेकर कार्य करें. अप्रैल के महीने में धार्मिक यात्रा या किसी मांगलिक फंक्शन में शामिल होने का अवसर मिलेगा. यात्रा सुखदायक होगी. स्वास्थ्य के लिहाज से खान-पान का ध्यान रखें.
सावधानी: भावुक होकर निर्णय न लें और नया निवेश करने से बचें.
उपाय: प्रतिदिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: फिरोजा
Also Read: Kumbh Varshik Rashifal 2026: कुंभ राशि वालों का अब दूर होगा कष्टकारी समय, आर्थिक लाभ के प्रबल योग
