मिथुन राशि वालों के दांपत्य जीवन में खुशियों की भरपूर बौछार होगी, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

Gemini Monthly Horoscope March 2025: मिथुन राशि वालों के लिए मार्च 2025 का महीना मिला जुला फल लेकर आने वाला है. यहां से जानें मार्च माह का मासिक राशिफल

Gemini Monthly Horoscope March 2025: सभी लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि नया साल का तीसरा महीना, मार्च, हमारे लिए कैसा रहेगा.आपके और आपके परिवार के लिए यह समय कैसा होगा, क्या आपका व्यापार आगे बढ़ेगा या नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, ऐसे कई विचार हमारे मन में चल रहे हैं.ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.

मिथुन राशि मार्च 2025 का मासिक राशिफल

पारिवारिक जीवन

मिथुन राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन मिश्रित रहेगा.चौथे भाव में केतु की स्थिति और चौथे भाव के स्वामी का दशम भाव में होना पारिवारिक संबंधों को मजबूत बनाएगा.परिवार के सदस्य एक-दूसरे का सहयोग करेंगे.इस दौरान परिवार में मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है.परिवार का माहौल भक्तिमय रहेगा और रिश्तेदारों का सहयोग भी प्राप्त होगा.हालांकि, शनि के प्रभाव के कारण परिवार में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार की आवश्यकता होगी.माता-पिता का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहेगा.

मेष राशि वालों को नए पार्टनर की प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

वृषभ राशि वाले विवादों से दूर रहें, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल  

मिथुन राशि वालों के दांपत्य जीवन में खुशियों की भरपूर बौछार होगी,पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

कर्क राशि वाले कार्यक्षेत्र को मजबूत बनाने का प्रयास करें, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

व्यापार तथा नौकरी

मार्च का महीना व्यापारी वर्ग के लिए संतोषजनक रहने की संभावना है, क्योंकि सप्तम भाव में सूर्य और बुध तथा दशम भाव में राहु स्थित हैं.व्यापार में मेहनत करनी पड़ेगी और साझेदारी में व्यापार करते समय आपको सतर्क रहना आवश्यक है, क्योंकि बड़ा नुकसान हो सकता है.इस माह व्यापार में निवेश करने से बचें, अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है.नौकरीपेशा व्यक्तियों को भी सतर्क रहना चाहिए और कार्य क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.ईमानदारी से कार्य करें और लापरवाही से बचें.वृहस्पति का द्वादश भाव में होना अनुकूल नहीं है, लेकिन यदि आप विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए लाभकारी रहेगा.विदेशी कंपनियों में कार्यरत व्यक्तियों के लिए यह समय सुनहरा साबित होगा.

शिक्षा तथा करियर

मार्च का महीना छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति का संकेत देता है.आपका प्रदर्शन संतोषजनक रहेगा और आप ऊर्जा के साथ अध्ययन करेंगे.कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा, क्योंकि सहपाठी आपका सहयोग करेंगे, जिससे आपकी पढ़ाई और भी आसान हो जाएगी.

सिंह राशि वालों को मान-सम्मान प्राप्त होगा, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल 

कन्या राशि वाले परिवार में शांति बनाए रखेंगे, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

वृश्चिक राशि वाले नए कार्यों की योजना बना सकते है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

प्रेम जीवन

मार्च के महीने में प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल स्थिति नहीं रहेगी.आपके साथी के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं.प्रेम भाव के स्वामी शुक्र, शनि के साथ नवम भाव में स्थित हैं, इसलिए अपने साथी से झूठे वादे करने से बचें.इस समय प्रेम संबंधों में विश्वास की कमी महसूस होगी और आप अपने आप को नियंत्रित नहीं कर पाएंगे, जिससे रिश्ता टूटने का खतरा बढ़ सकता है.वैवाहिक जीवन में मार्च का महीना मिश्रित अनुभव प्रदान करेगा.इस दौरान बीच-बीच में विवाद हो सकते हैं, लेकिन माह के अंतिम सप्ताह में दांपत्य जीवन में खुशियों की भरपूर बौछार होगी.

स्वास्थ्य

मार्च के महीने में आपकी राशि के स्वामी बुध सप्तम भाव में स्थित हैं, जिससे नसों से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.शनि नवम भाव में और वृहस्पति दशम भाव में होने के कारण कमर के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है.15 मार्च के बाद गले से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं.स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है ताकि भविष्य में कोई गंभीर बीमारी आपको परेशान न करें.

धनु राशि वालों का विवाह टूटने की संभावना है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल  

मकर राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल 

कुंभ राशि वाले को नौकरी में सफलता प्राप्त होगी, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

मीन राशि वाले गलत निर्णय से परेशानी हो सकते है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

लकी नंबर: 1
लकी कलर: आसमानी

    उपाय

    • भगवन विष्णु का पूजन करें
    • गाय को हरा चारा खिलाएं
    • गणेश जी के मंत्र का जप करें.

    जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

    ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
    ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
    8080426594/9545290847

    प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

    लेखक के बारे में

    Author: Shaurya Punj

    शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

    Read More

    संबंधित खबरें >

    यह भी पढ़ें >