मकर राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

Capricorn Monthly Horoscope March 2025: सभी लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि नया साल का तीसरा महीना, मार्च, हमारे लिए कैसा रहेगा.आपके और आपके परिवार के लिए यह समय कैसा होगा, क्या आपका व्यापार आगे बढ़ेगा या नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, ऐसे कई विचार हमारे मन में चलते रहते हैं.ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.

मकर राशि मार्च 2025 का मासिक राशिफल

परिवारिक जीवन

मकर राशि के जातकों के लिए यह महीना सामान्य रहेगा, लेकिन आपके किसी कार्य में रुकावट नहीं आएगी और सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न होंगे.परिवार के सदस्य एकजुट रहेंगे, और परिवार में चल रहे पुराने विवाद का समाधान होगा.वृहस्पति के पांचवे भाव में होने के कारण धन का लाभ होगा, और परिवार में मांगलिक उत्सव का आयोजन हो सकता है.मंगल भी अच्छी स्थिति में है, जिससे मंगल और वृहस्पति मिलकर धन के लाभ में सहायक होंगे, हालांकि बीच-बीच में कुछ पारिवारिक मुद्दे भी सामने आ सकते हैं.

मेष राशि वालों को नए पार्टनर की प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

वृषभ राशि वाले विवादों से दूर रहें, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल  

मिथुन राशि वालों के दांपत्य जीवन में खुशियों की भरपूर बौछार होगी,पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

कर्क राशि वाले कार्यक्षेत्र को मजबूत बनाने का प्रयास करें, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

व्यापार और नौकरी

व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी, इसलिए इस माह व्यापार पर ध्यान केंद्रित करें.बुध तीसरे भाव में नीच स्थिति में हैं, जिससे कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत के कारण आप अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे.ऑनलाइन मार्केटिंग करने वालों को सावधानी बरतनी होगी.नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी, कार्य में मन लगेगा और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा.हालांकि, कार्यस्थल की राजनीति से दूर रहना आवश्यक है, अन्यथा आपकी छवि प्रभावित हो सकती है.अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करें.

सिंह राशि वालों को मान-सम्मान प्राप्त होगा, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल 

कन्या राशि वाले परिवार में शांति बनाए रखेंगे, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

वृश्चिक राशि वाले नए कार्यों की योजना बना सकते है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

शिक्षा और करियर

छात्रों को मार्च के महीने में पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा.जो छात्र प्रबंधन या इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें अपनी पढ़ाई पर अच्छी तरह से ध्यान केंद्रित करना चाहिए.14 फरवरी के बाद पढ़ाई में मन नहीं लगेगा.करियर भाव के स्वामी बुध की स्थिति अच्छी नहीं है, जबकि मंगल छठे भाव में हैं.करियर में मिश्रित परिणाम मिलेंगे, लेकिन आपके अंदर ऊर्जा भरपूर रहेगी.यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो माह के अंतिम सप्ताह में सफलता मिलने की संभावना है.

प्रेम जीवन

मार्च के महीने में मकर राशि के जातक प्रेम संबंधों में अत्यधिक आनंद का अनुभव करेंगे.पंचम भाव में वृहस्पति की स्थिति और शुक्र का उच्च में होना आपके रिश्ते को मजबूती प्रदान करेगा.आप दोनों अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ एक-दूसरे के प्रति रोमांस भी बनाए रखेंगे.आपके साथी का सहयोग भी प्राप्त होगा.हालांकि, वैवाहिक जीवन में कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन यह विवाद पूरे महीने नहीं चलेगा.कुछ ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव है, जबकि राहू कुछ परेशानियाँ उत्पन्न कर रहा है, जो वैवाहिक जीवन में चुनौतियां ला सकता है.

धनु राशि वालों का विवाह टूटने की संभावना है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल  

मकर राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल 

कुंभ राशि वाले को नौकरी में सफलता प्राप्त होगी, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

मीन राशि वाले गलत निर्णय से परेशानी हो सकते है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

स्वास्थ्य

इस महीने स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.वृहस्पति आपके स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक होंगे, इसलिए अपने खान-पान का ध्यान रखें.यदि पहले से कोई बीमारी है, तो उससे भी आपको राहत मिलेगी.राशि के स्वामी शनि की अस्त स्थिति के कारण कभी-कभी पैर में दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है.फिर भी, मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे.

लकी नंबर: 2
लकी कलर: केसरी

उपाय

  • प्रत्येक शनिवार की सुबह पीपल के पेड़ में जल में काले तिल और सफेद चावल डालकर जल अर्पित करें.
  • शनिवार को बंदर को चना दें.
  • विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >