कर्क राशि वाले कार्यक्षेत्र को मजबूत बनाने का प्रयास करें, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

Cancer Monthly Horoscope March 2025: कर्क राशि वालों के लिए मार्च 2025 का महीना मिला जुला फल लेकर आने वाला है. यहां से जानें मार्च माह का मासिक राशिफल

Cancer Monthly Horoscope March 2025: नव वर्ष का तीसरा महीना, मार्च, हमारे लिए कैसा रहेगा, यह जानने की इच्छा सभी में है.आपके और आपके परिवार के लिए यह समय कैसा होगा, क्या आपका व्यापार आगे बढ़ेगा या नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, ऐसे कई प्रश्न हमारे मन में उठते हैं.ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.

कर्क राशि मार्च 2025 का मासिक राशिफल

पारिवारिक जीवन

कर्क राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में विशेष सावधानी बरतनी होगी.चौथे भाव के स्वामी नवम भाव में स्थित रहेंगे.14 फरवरी के बाद, कुटुंब भाव के स्वामी नवम भाव में होंगे, जिससे परिवार में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.परिवार की बातें बाहरी लोगों के साथ साझा न करें.14 मार्च के बाद, परिवार के सदस्यों के बीच संबंधों में मिठास आएगी और सभी मिलकर कार्य करेंगे.परिवार में आर्थिक लाभ की संभावना भी है.

व्यापार और नौकरी

मार्च का महीना व्यापारियों के लिए सामान्य रहने वाला है.व्यापार के स्वामी शनि और शुक्र दोनों ही आठवें भाव में स्थित हैं, जबकि बृहस्पति एकादश भाव में हैं.महीने की शुरुआत में व्यापार की गति धीमी रहेगी, लेकिन बीच-बीच में अचानक धन लाभ की संभावना है.15 मार्च के बाद व्यापार में अच्छा लाभ देखने को मिलेगा.नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए मार्च का महीना कार्यक्षेत्र में मनोबल को प्रभावित करेगा.यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आपको सफलता मिलेगी, लेकिन वर्तमान कार्यक्षेत्र को मजबूत बनाने का प्रयास करें और ध्यान केंद्रित करके कार्य करें.

मेष राशि वालों को नए पार्टनर की प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

वृषभ राशि वाले विवादों से दूर रहें, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल  

मिथुन राशि वालों के दांपत्य जीवन में खुशियों की भरपूर बौछार होगी,पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

कर्क राशि वाले कार्यक्षेत्र को मजबूत बनाने का प्रयास करें, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

शिक्षा और करियर

छात्रों के लिए मार्च का महीना शिक्षा के लिए अनुकूल रहेगा.पंचम भाव के स्वामी मंगल पहले भाव में हैं और बृहस्पति एकादश भाव में स्थित हैं.शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति की संभावना है.स्कूल में पढ़ाई करने वाले छात्रों को थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, जबकि उच्च शिक्षा के छात्रों के लिए उन्नति के अवसर उपलब्ध होंगे, विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं में.

प्रेम जीवन

मार्च के महीने में प्रेम जीवन में मिश्रित अनुभव होंगे.आपके साथी का सहयोग प्रेम संबंधों में महत्वपूर्ण रहेगा.एकादश भाव में बृहस्पति की स्थिति के कारण प्रेमी के साथ रोमांस का आनंद लेंगे.हालांकि, 22 मार्च के बाद आपके साथी के साथ कुछ विवाद उत्पन्न हो सकते हैं.वैवाहिक जीवन में खुशी बनी रहेगी, लेकिन 22 मार्च के बाद दांपत्य जीवन में चुनौतियाँ आ सकती हैं.

सिंह राशि वालों को मान-सम्मान प्राप्त होगा, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल 

कन्या राशि वाले परिवार में शांति बनाए रखेंगे, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

वृश्चिक राशि वाले नए कार्यों की योजना बना सकते है, पढ़ें मार्च 2025

स्वास्थ्य

मार्च के महीने में स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना आवश्यक होगा.शनि आठवें भाव में स्थित है, जिससे खान-पान पर नियंत्रण रखना पड़ेगा और पेट से संबंधित समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं.तीसरे भाव के केतु और नवम भाव में राहु की स्थिति के कारण स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना जरूरी है.15 मार्च के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप बेहतर महसूस करेंगे.

लकी नंबर: 8
लकी कलर: गुलाबी

धनु राशि वालों का विवाह टूटने की संभावना है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल  

मकर राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल 

कुंभ राशि वाले को नौकरी में सफलता प्राप्त होगी, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

मीन राशि वाले गलत निर्णय से परेशानी हो सकते है, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल

उपाय

  • भगवन शंकर का पूजन करें बेलपत्र पर सिंदूर से राम नाम लिखकर चढ़ाए.
  • प्रत्येक शनिवार को भगवान शनि का पूजन करें तथा काला तील दान करें .

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >