मेष राशि वाले इस सप्ताह थोड़े सुस्त महसूस कर सकते हैं, जानें 31 अगस्त से 6 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Aries Weekly Horoscope 31 August to 6 September 2025: मेष राशि के लिए 31 अगस्त से 6 सितंबर 2025 का का कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Aries Weekly Horoscope 31 August to 6 September 2025: सितंबर माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल.

मेष साप्ताहिक राशिफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2025

इस सप्ताह आपके जीवन में धन की आमद होने की संभावना है. लंबे समय से चल रही आर्थिक कठिनाइयों का असर आपकी सोच पर पड़ा है, जिसके कारण आप धन का सही और रचनात्मक उपयोग करने में असमर्थ महसूस कर सकते हैं. ऐसे में यह समय आपको वित्तीय मामलों में सजग रहने की सलाह देता है.

परिवारिक संबंधों की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा. विशेष रूप से पिता या बड़े भाई के साथ संबंध बेहतर बनाने के कई अवसर प्राप्त होंगे. यदि आप उनकी सलाह और अनुभव को महत्व देंगे, तो घरेलू परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. उनके मार्गदर्शन से आपके कई अधूरे कार्य भी पूरे हो सकते हैं.

हालांकि इस दौरान आप मानसिक रूप से थोड़े सुस्त और नकारात्मक महसूस कर सकते हैं. कभी-कभी ऐसा लग सकता है कि परिस्थितियां आपके विरुद्ध हैं, और आप ‘विक्टिम कॉम्प्लेक्स’ का अनुभव करेंगे. बावजूद इसके, आपके भीतर अपने कार्यों के लिए सराहना पाने की गहरी इच्छा बनी रहेगी. यही भावना आपको मेहनत करने और करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी. इस वजह से आपके लिए उन्नति और प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं.

शिक्षा के क्षेत्र में यह सप्ताह विशेष रूप से अनुकूल है. यदि आप किसी प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश की योजना बना रहे हैं, तो आपके प्रयास सफल हो सकते हैं. हालांकि इसके लिए आपको अपनी मेहनत और समर्पण को और अधिक बढ़ाने की आवश्यकता होगी. लापरवाही बरतने पर आप कई बेहतरीन अवसरों को गंवा सकते हैं.

स्वास्थ्य के लिहाज से आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए. छोटी-सी असावधानी भी परेशानी खड़ी कर सकती है. मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान और मंत्र-जाप को अपनी दिनचर्या में शामिल करें.

लकी डेट: 1,4,6

शुभ रंग: लाल, पीला, सफेद

लकी दिन: सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार

सावधानी: वाहन सावधानी से चलाएं.

उपाय: प्रतिदिन 41 बार “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >