Vrishchik Aaj Ka Rashifal 15 March 2026: आज का दिन आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा. चंद्रमा आपकी राशि के तृतीय भाव में स्थित हैं. पंचम भाव में स्थित मीन राशि के सूर्य और शुक्र आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाएंगे. आज आप हर कार्य में सफल होंगे.
करियर-बिजनेस: तृतीय चंद्रमा और चतुर्थ के मंगल के प्रभाव से छोटे प्रवास या बिजनेस ट्रिप के योग बन रहे हैं. मार्केटिंग और कम्युनिकेशन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रहने वाला है. नया व्यापार शुरू करने के लिए अनुभवी लोगों की सलाह लेकर कदम बढ़ाना सही रहेगा.
लव लाइफ: भाई-बहनों के सहयोग से प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिल सकती है. आज मन अत्यंत प्रसन्न रहेगा. पार्टनर के साथ संवाद की स्पष्टता रिश्तों में आ रही गलतफहमियों खत्म करने में मदद करेगी. शाम को किसी समारोह या पार्टी में शामिल हो सकते हैं.
स्वास्थ्य: शारीरिक ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा. आप किसी नए खेल या व्यायाम की शुरुआत कर सकते हैं. गले या कंधों में हल्की जकड़न महसूस हो सकती है. गर्दन का व्यायाम करना आपके लिए फायदेमंद होगा. ग्रहों की अनुकूल स्थिति आपके मानसिक बल को बढ़ाएगी.
सावधानी: अपरिचित लोगों पर भरोसा करके अपनी घर की बातें साझा न करें, वरना मान-हानि संभव है.
उपाय: “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें.
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 9
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
