कर्क राशिफल 15 मार्च 2026: क्या करियर में तरक्की के बनेंगे योग या रिश्तों में बढ़ सकती है दूरी?

Kark Aaj Ka Rashifal 15 March 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Kark Aaj Ka Rashifal 15 March 2026: आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है. आपकी राशि के सप्तम भाव में स्थित चंद्रमा दांपत्य सुख में वृद्धि करेंगे. भाग्य स्थान में स्थित शुक्र और सूर्य आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाएंगे. आज लोग आपकी ओर स्वतः ही आकर्षित होंगे.

करियर-बिजनेस: सप्तम चंद्रमा और दशम के स्वामी मंगल के प्रभाव से पार्टनरशिप वाले कार्यों में अपार सफलता मिलेगी. नए बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा का लोहा सभी मानेंगे. नौकरी में परिवर्तन करने के लिए आज का दिन सर्वोत्तम रहने वाला है.

लव लाइफ: दांपत्य जीवन में रोमांस की एंट्री होगी. पार्टनर के साथ संबंधों में एक नई ताजगी महसूस करेंगे. जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी विशेष व्यक्ति का आगमन आज संभव दिखाई दे रहा है. आपसी समझ और प्रेम के कारण घर का वातावरण बहुत ही सुखद और आनंददायक बना रहेगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन शानदार रहेगा. आप खुद को ऊर्जा और स्फूर्ति से भरा पाएंगे. नियमित व्यायाम का असर आपके शरीर पर दिखेगा. आज पुरानी थकान से पूरी तरह मुक्ति मिलेगी. मानसिक प्रसन्नता के कारण चेहरे पर चमक बनी रहेगी.

सावधानी: वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें और यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करें.

उपाय: “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें. आज लाल फूल अर्पित करना स्वास्थ्य, यश, और भाग्य में वृद्धि के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है.

शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >