धनु राशि: आज का दिन आपके लिए आर्थिक लाभ की नई संभावनाएं लेकर आ रहा है. चंद्रमा आपकी राशि के द्वितीय भाव में गोचर करेंगे. चतुर्थ भाव में सूर्य और शुक्र की उपस्थिति घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन का संकेत दे रही है.
करियर-बिजनेस: द्वितीय चंद्रमा और कुम्भ के बुध के कारण आपकी वाणी से बिजनेस डील्स फाइनल होंगी. आज धन लाभ होगा. निवेश से जुड़ी पुरानी योजनाओं का आज आपको सुखद परिणाम मिल सकता है. बैंक बैलेंस में आज बढ़ोतरी होगी.
लव लाइफ: लव लाइफ में स्थिरता आएगी. आप पार्टनर के साथ भविष्य की आर्थिक सुरक्षा पर चर्चा करेंगे. परिवार के साथ सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा. कोई उत्सव जैसा माहौल घर में बना रह सकता है. उपहारों का आदान-प्रदान रिश्तों में नई ऊर्जा और प्रेम का संचार करेगा.
स्वास्थ्य: खान-पान की आदतों में सुधार लाने की जरूरत है. आज मीठे और तैलीय पदार्थों से दूरी बनाएं. मुख या दांतों से संबंधित समस्या हो सकती है. आज स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें. आज मानसिक रूप से आप खुद को शांत और स्थिर महसूस करेंगे.
सावधानी: परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान अपनी कटु वाणी का प्रयोग करने से बचें.
उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
