Singh Aaj Ka Rashifal 15 March 2026: आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहेगा. आज छठे भाव में मौजूद चंद्रमा शत्रुओं पर विजय दिलाएंगे. आपकी राशि के स्वामी सूर्य मीन राशि में शनि और शुक्र के साथ अष्टम भाव में हैं. आज गुप्त धन मिलने के योग बना रहे हैं.
करियर-बिजनेस: छठे चंद्रमा और सप्तम के बुध-मंगल के कारण व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में आप सबसे आगे निकल जाएंगे. आज मानसिक तनाव कम होगा. नौकरी में आज अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. आज अकस्मात धन लाभ के योग है.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में केतु के प्रभाव के कारण कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं. आपसी संवाद बनाए रखें. पार्टनर की किसी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय शांति से उनकी पूरी बात सुनें. लव लाइफ में थोड़ा स्पेस देना रिश्तों को अधिक मजबूत बनाने में आज काफी सहायक होगा.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है. हड्डियों या रीढ़ की हड्डी में दर्द की समस्या हो सकती है. मीन के शनि के कारण पैरों में सूजन या भारीपन महसूस हो सकता है. रात को मालिश करना ठीक रहेगा. आज पर्याप्त विश्राम करें. अपनी दिनचर्या में अनुशासन लाने का प्रयास करें.
सावधानी: खर्चों की अधिकता के कारण बजट बिगड़ सकता है, इसलिए विलासिता की वस्तुओं पर नियंत्रण रखें.
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 1
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
