Aaj Ka Rashifal: आज 17 मई 2025 को कर्क राशि वाले रहें सतर्क, जानें सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 17 may 2025: आज तारीख है 17 मई 2025 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशि फल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, "दैवज्ञ" ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

Aaj Ka Rashifal 17 May 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज शनिवार 17 मई 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

मेष राशि: इस सप्ताह पारिवारिक विवादों से बचना होगा. कार्यक्षेत्र में असमंजस की स्थिति रहेगी. खर्चे अधिक रहेंगे लेकिन कुछ पुराने कार्य पूर्ण होने से राहत मिलेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा पर पेट संबंधित विकारों से सतर्क रहें. रिश्तों में भावनात्मक दूरी आ सकती है.

शुभ अंक: 1, शुभ रंग: लाल

आज 17 मई 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

वृषभ राशि: छात्रों और प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने वालों के लिए यह सप्ताह अनुकूल है. कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या सम्मान की प्राप्ति संभव है. परिवार में सहयोग मिलेगा. पुराने मित्रों से भेंट लाभदायक होगी.

शुभ अंक: 3, शुभ रंग: नीला

मिथुन राशि: मान-सम्मान में वृद्धि होगी. व्यावसायिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. मानसिक रूप से थकावट बनी रह सकती है. संतान पक्ष से चिंता हो सकती है.

शुभ अंक: 2, शुभ रंग: सफेद

कर्क राशि: घर में शुभ कार्य हो सकते हैं. वाहन या घर की खरीददारी का योग है. आर्थिक मामलों में संयम बरतें. पुराने रोग उभर सकते हैं.

शुभ अंक: 9, शुभ रंग: पीला

सिंह राशि: व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन विदेश संबंधित कामों में लाभ मिलेगा. पारिवारिक सहयोग कम रहेगा. मन थोड़ा अशांत रह सकता है.

शुभ अंक: 7, शुभ रंग: लाल

कन्या राशि: नई योजनाओं पर काम शुरू होगा. आय में वृद्धि होगी. सामाजिक कार्यों में सहभागिता बनी रहेगी. जीवनसाथी से तालमेल अच्छा रहेगा.

शुभ अंक: 3, शुभ रंग: नीला

तुला राशि: रुके हुए पैसे मिलने की संभावना है. नौकरी में प्रमोशन या स्थान परिवर्तन संभव है. पारिवारिक मनमुटाव से बचें.

शुभ अंक: 6, शुभ रंग: पैरट ग्रीन

वृश्चिक राशि: कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं. आर्थिक स्थिति सुधरेगी. स्वास्थ थोड़ी परेशानी दे सकता है, विशेषकर रक्तचाप या सिरदर्द.

शुभ अंक: 1, शुभ रंग: नारंगी

धनु राशि: संघर्ष बना रहेगा. यात्रा में सावधानी रखें. स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह चुनौतीपूर्ण हो सकता है. लेन-देन से पहले दो बार सोचें.

शुभ अंक: 1, शुभ रंग: पीला

मकर राशि: सप्ताह की शुरुआत में खर्च अधिक रहेगा लेकिन सप्ताहांत में अच्छी खबरें मिल सकती हैं. संपत्ति में निवेश लाभदायक होगा.

शुभ अंक: 1, शुभ रंग: पिंक

कुंभ राशि: मान-सम्मान में वृद्धि होगी. परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा. नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं.

शुभ अंक: 9, शुभ रंग: पीला

मीन राशि: आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. त्वचा या आंखों से संबंधित परेशानी रह सकती है.

शुभ अंक: 8, शुभ रंग: लाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >