Aaj Ka Mithun Rashifal 19 Febuary 2026: मिथुन राशि- स्वामी बुध का कुंभ में होना आपको बड़े फैसले लेने की पावर देगा पर हेल्थ का ध्यान रखें. आज आपको अपने करियर या लाइफ से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है. पैसों को लेकर मन में थोड़ी चिंता रह सकती है. अपनी सेहत के प्रति लापरवाह न रहें. किसी भी काम को फाइनल करने से पहले अपने माता-पिता या मेंटर्स की सलाह जरूर लें.
करियर-बिजनेस: राशि स्वामी बुध का कुंभ में होना आपको बहुत ही दूरदर्शी बनाएगा, जिससे आप करियर से जुड़े बड़े और साहसी फैसले ले पाएंगे. हालांकि, शनि-चंद्र की युति की वजह से पैसों को लेकर मन में थोड़ी चिंता रह सकती है. निवेश के मामले में जल्दबाजी न करें और किसी भी बड़े प्लान को फाइनल करने से पहले अपने मेंटर्स या माता-पिता की सलाह जरूर लें.
लव लाइफ: लव लाइफ में आज का दिन संवाद का है. पार्टनर के साथ अपने दिल की बात खुलकर शेयर करें, इससे पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे. गुरु की मिथुन में उपस्थिति आपके स्वभाव में एक गंभीरता लाएगी जिसे पार्टनर बहुत पसंद करेगा. शाम को किसी शांत जगह पर बैठकर भविष्य की प्लानिंग करना आपके रिश्ते को नई दिशा देगा.
हेल्थ: सेहत के प्रति आज आपको विशेष रूप से सावधान रहना होगा. बुध का प्रभाव मानसिक तनाव दे सकता है, जिससे सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या उभर सकती है. अपनी नींद पूरी करें और रात को मोबाइल का इस्तेमाल कम से कम करें. योग और प्राणायाम आज आपकी मेंटल हेल्थ के लिए रामबाण साबित होंगे.
सावधानी: बड़े आर्थिक फैसले आज टाल दें और अपनी योजनाओं को गुप्त रखें.
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ का जाप करें.
शुभ अंक-8.
शुभ रंग- पीला
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- पंचांग 18 फरवरी 2026 : आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
Also Read:– सावधान! सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद फिर लगेगा ग्रहण, भारत में दिखेगा ‘ब्लड मून’ का खौफनाक नजारा
