वृषभ राशिफल 19 फरवरी 2026: आज रहें सतर्क, शुक्र-राहु की युति से बढ़ेगी बेचैनी

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 19 Febuary 2026: आज 19 फरवरी 2026, दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की मौजूदगी युवाओं को नई टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया में सफलता दिलाएगी. चंद्रमा आज कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे जहां पहले से शनि मौजूद हैं. मकर में मंगल और मिथुन में गुरु आपको साहसी और बुद्धिमान बनाएंगे.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 19 Febuary 2026: वृषभ राशि- शुक्र और राहु की युति आपको सोशल लाइफ में एक्टिव रखेगी पर करियर में सावधानी जरूरी है.घर-परिवार में माहौल बहुत बढ़िया रहेगा और आप सबके साथ अच्छा वक्त बिताएंगे. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा या ऑफिस में काम करने वाले लोग अपनी महिला मित्रों या कलीग्स के साथ शालीनता बनाए रखें. आज किसी पार्टी या फंक्शन में जाने का योग है.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: शुक्र और राहु की युति आपको सोशल लाइफ में सुपर एक्टिव रखेगी, जिसका सीधा फायदा आपके प्रोफेशनल नेटवर्क को मिलेगा. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन फोकस्ड रहने का है. ऑफिस में काम करने वाले लोग अपनी महिला सहकर्मियों के सहयोग से किसी कठिन टास्क को समय से पहले पूरा करने में सफल रहेंगे.

लव लाइफ: आज घर-परिवार और लव लाइफ का तालमेल बहुत बढ़िया रहेगा. किसी पार्टी या फंक्शन में जाने का योग है, जहां आप अपने पार्टनर के साथ सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बने रहेंगे. रिश्तों में शालीनता और सम्मान बनाए रखना आज आपके लिए सबसे बड़ा मंत्र है. सिंगल युवाओं के लिए आज का दिन नए रिश्ते की शुरुआत का संकेत दे रहा है.

हेल्थ: सेहत के लिहाज से दिन मिला-जुला रहेगा. शुक्र का प्रभाव चेहरे पर चमक तो लाएगा, लेकिन राहु की उपस्थिति की वजह से आपको एलर्जी या स्किन से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या हो सकती है. बाहर के खान-पान में पूरी तरह सावधानी बरतें. शाम को खुद को रिलैक्स करने के लिए संगीत सुनें या कोई अच्छी फिल्म देखें.

सावधानी: कार्यस्थल पर महिला मित्रों के साथ बातचीत में मर्यादा का पालन करें, छोटी सी बात मुद्दा बन सकती है.

उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें और सोमवती अमावस्या के बाद का यह समय दान-पुण्य के लिए शुभ है.

शुभ अंक-5.
शुभ रंग- नीला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 18 फरवरी 2026 : आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read:–  सावधान! सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद फिर लगेगा ग्रहण, भारत में दिखेगा ‘ब्लड मून’ का खौफनाक नजारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >