Ipl Auction 2026 : आईपीएल 2026 की नीलामी को लीड करेगी केकेआर, कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ में खरीदा

Ipl Auction 2026 : आईपीएल 2026 की नीलामी शुरू हो गई है और सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस बार कौन सा खिलाड़ी नीलामी में सबसे महंगा बिकेगा? अबतक की नीलामी में कैमरून ग्रीन 25.20 करोड़ में केकेआर के हो गए हैं. केकेआर के पास पर्स भी सबसे बड़ा है और शायद वह यह तय भी करके आई है कि वह नीलामी को एक तरह से लीड करेगी. विदेशी खिलाड़ियों की सूची में कैमरून ग्रीन अबतक के सबसे महंगे हो गए हैं, उनसे पहले 24.75 करोड़ रुपए में मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने ही खरीदा था. कैमरून ग्रीन ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर हैं.

Ipl Auction 2026 : हमेशा की तरह इस साल भी आईपीएल की नीलामी बहुत खास होने वाली है. यह आईपीएल का मिनी ऑक्शन है और इसका आयोजन अबू धाबी में हो रहा है. इस नीलामी में सबकी नजरें यह तलाश रही हैं कि जिनके पास बड़ा पर्स है, वो कितना खर्च करते हैं और किसपर करते हैं

कई टीम के पास खाली स्लॉट, कुछ पूरी तरह हैं सेटल

आईपीएल की नीलामी में इस बार कई टीमें पूरी तरह सेटल दिख रही हैं, जो निश्चित तौर पर सिर्फ बैक–अप और कवर के लिए नीलामी का हिस्सा बन रही हैं. उनके प्लेइंग 11 तैयार हैं. हालांकि कई टीम बड़े पर्स के साथ नीलामी में उतर रही है, तो नीलामी रोचक भी हो सकता है और सबकी निगाह इसी बात पर रहेगी कि कौन सा खिलाड़ी सबसे महंगा जाएगा.

कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे बड़ा पर्स, कैसे खेलेंगे दांव?

आईपीएल 2026 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे बड़े पर्स के साथ उतर रही है. उसके पास 64.30 करोड़ का पर्स है. ऐसे में वह एक तरह से नीलामी को लीड करेंगे. उनके पास ओपनर की कमी है, इस वजह से वे ऑलराउंडर पर फोकस करेंगे. विदेशी खिलाड़ियों पर इनकी नजरें शुरू से रही हैं, इसलिए वे किसी भी बड़े नाम को अपने पाॅकेट में डालने की कोशिश करेंगे, जिससे नीलामी का तापमान बढ़ेगा.

नीलामी में कैसी होगी चेन्नई सुपर किंग्स की भूमिका?

आईपीएल की 5 बार की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर मैदान में है. हालांकि उसने एक बार फिर एमएस धोनी को रिटेन कर लिया है. संजू सैमसन को राजस्थान राॅयल्स से ट्रेड किया गया है उनके पास शिवम दुबे है सहित कई बड़े खिलाड़ी हैं. इनके पास पर्स में 43.40 करोड़ रुपए हैं, जिसकी वजह से सीएसके भी बड़ा दांव खेल सकती है. वे चार विदेशी खिलाड़ी को ले सकते हैं, ऐसे में वे तेज गेंदबाज को लाना चाहेंगे. मथिसा पाथिराना को वे वापस ला सकते हैं या फिर किसी देसी खिलाड़ी पर भी दांव लगा सकते हैं. अबतक की नीलामी में यही देखा गया है कि चेन्नई की टीम नीलामी के टेबल पर बहुत सटीकता के साथ दांव लगाती है, इसलिए देखना होगा कि वह किस खिलाड़ी पर कितने का दांव लगाती है.

विभिन्न विषयों पर एक्सप्लेनर और विशेष आलेख पढ़ने के लिए क्लिक करें

गुजरात के पास छोटा पर्स कैसे होगी टीम संतुलित ?

गुजरात टाइटंस बैलेंस टीम है, लेकिन उसके पर्स में सिर्फ 12.90 करोड़ ही हैं. इस वजह से वो किसी भी बड़े दांव में भाग्य नहीं आजमा सकता है. उसे काफी चूजी रहना होगा और टीम उसी खिलाड़ी पर दांव लगाएगी जिसकी उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत है.

मुंबई इंडियंस का पर्स खाली, कैसे लगेगा बड़ा दांव?

आईपीएल 2026 में मुंबई के पर्स में महज 2.75 करोड़ रुपए हैं. इस पर्स के साथ मुंबई किसी बड़े खिलाड़ी पर तो दांव नहीं खेल पाएगी. इस वजह से नीलामी में मुंबई इंडियंस की बोली शांत ही रहेगी. मुंबई इंडियंस की नजरें बहुत तेज है, इसलिए संभव है कि छोटे खिलाड़ियों में भी वो कोई हीरा तलाश ले.

ये भी पढ़ें : 67 : क्या आप भी 6–7 मीम के चक्कर में फंसकर पका चुके हैं अपना दिमाग? Gen Alpha के नए स्लैंग को समझें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >