The Kerala Story OTT: इस ओटीटी पर बिना कट के रिलीज होगी 'द केरल स्टोरी'! नोट कर लें डेट

The Kerala Story OTT Release: अदा शर्मा की की फिल्म 'द केरल स्टोरी' 5 मई, 2023 को रिलीज हुई थी. एक लंबे इंतजार के बाद फिल्म अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है. अब इसे लेकर नया अपडेट आया है, जिसे फैंस को जरूर जानना चाहिए.

पिछले साल 5 मई को फिल्म ‘द केरल स्टोरी‘ 5 रिलीज हुई थी. फिल्म के रिलीज होने के बाद इसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. फिल्म को जितनी तारीफ मिली, उतनी ही इसे आलोचनाएं झेलनी पड़ी.

जबरन धर्म परिवर्तन और लव जिहाद के विषय पर आधारित फिल्म द केरल स्टोरी को विशेष रूप से केरल में राजनीतिक दलों से भारी विरोध का सामना करना पड़ा था.

एक लंबे इंतजार के बाद सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित द केरल स्टोरी ओटीटी पर रिलीज हो रही है. द केरल स्टोरी 16 फरवरी, 2024 से जी5 पर स्ट्रीम होगी. इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित है.

123Telugu.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसी अफवाहें हैं कि द केरल स्टोरी को डिजिटल रिलीज के लिए फिर से सेंसर किया गया है. जी5 की एक रिपोर्ट की मानें तो चर्चा है कि ओटीटी रिलीज से पहले फिल्म को फिर से एडिट किया गया होगा.

द केरल स्टोरी जब रिलीज हुई थी, तो कहा गया था कि रिलीज के वक्त सेंसर बोर्ड ने इसे ए सर्टिफिकेट दिया था और करीब 10 सीन काट दिए थे. अब जब ओटीटी पर ये रिलीज हो रही है तो क्या अनकट वर्जन दर्शक देख पाएंगे?

फिल्म का अनकट वर्जन ओटीटी पर स्ट्रीम होगा या नहीं, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि पहले कई मूवीज के विस्तारित कट फिल्मों में एड ऑन करके ओटीटी पर रिलीज किया गया है.

कुछ दिन पहले ही जी5 ने अपने इंस्टाग्राम पर लिख, “आधिकारिक तौर पर इंतजार खत्म हो गया है! बहुप्रतीक्षित फिल्म जल्द ही ZEE5 पर आ रही है! #TheKeralaStory का प्रीमियर 16 फरवरी को.

जागरण इंग्लिश के साथ एक एक इंटरव्यू में अदा शर्मा से जब पूछ गया कि क्या वो द केरल स्टोरी 2 का हिस्सा होगी या नहीं. एक्ट्रेस ने कहा था, मैं बिल्कुल वही किरदार और भूमिका दोहराना नहीं चाहती जो मैंने किया है. इसलिए मैं अलग-अलग चीजें करने की कोशिश करूंगी.

अदा शर्मा अगली बार फिल्म ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ में दिखेंगी, जिसमें वो एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी. इसका टीजर आ चुका है.

Also Read: The Kerala Story OTT Release: ओटीटी पर कब आएगी ‘द केरल स्टोरी’? सुदीप्तो सेन बोले- हमारी बॉक्स ऑफिस सफलता…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >