शाहरुख खान और सुहाना खान की एक्शन फिल्म हुई बंद! बड़े पर्दे पर नहीं दिखेगी पिता-बेटी की जोड़ी, जानें वजह

शाहरुख खान के लिए साल 2023 काफी खास रहा. किंग खान की फिल्मं डंकी, जवान और पठान ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया. इसके अलावा एक्टर की बेटी सुहाना खान ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. खबरें थी कि एक्टर अपनी बेटी के साछ एक फिल्म में काम कर रहे हैं. अब इसपर अपडेट आया है.

शाहरुख खान के लिए साल 2023 खुशियों से भरा था. उनकी तीनों फिल्में जवान, पठान और डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. पठान से किंग खान चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की.

खबरें थे कि किंग खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ एक फिल्म में काम करेंगे. सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित की जाएगी और कथित तौर पर जनवरी 2024 में शूटिंग शुरू होगी. हालांकि इसे लेकर अपडेट आया है.

फैंस पिता-बेटी की जोड़ी को साथ में बड़े पर्दे पर देखने के लिए इंतजार कर रहे थे. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. बॉलीवुड लाइफ में छपी एक रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख और सुहाना की फिल्म बंद हो गई है.

इसके पीछे की वजह बताई जा रही है कि शाहरुख खान नहीं चाहते कि उनकी बेटी की सुपरस्टार से अनुचित तुलना की जाए. बता दें कि शाहरुख बॉलीवुड के बादशाह कहे जाते हैं.

दिसंबर में जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से अपने अभिनय करियर की शुरुआत सुहाना खान ने की है. फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इसमें खुशी कपूर, अगस्तय नंदा, वेदांग रैना, डॉट ने भी काम किया है.

फिल्म में कई युवा कलाकार ने काम किया था, जिसमें आर्ची के रूप में अगस्त्य नंदा, वेरोनिका के रूप में सुहाना खान, बेट्टी के रूप में खुशी कपूर, जुगहेड के रूप में मिहिर आहूजा, रेगी के रूप में वेदांग रैना, एथेल के रूप में अदिति और दिल्टन के रूप में युवराज मेंडा.

पठान, जवान और डंकी के बाद फैंस जानने को उत्सुक है कि शाहरुख खान की अगली फिल्म कौन सी होगी. एक नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, किंग खान एक बार में तीन फिल्मों की घोषणा करने वाले है.

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि शाहरुख टाइगर बनाम पठान, सलमान खान के साथ करेंगे. कहा जा रहा है कि टाइगर बनाम पठान का प्री-प्रोडक्शन काम अभी चल रहा है और कुछ हफ्तों में शूटिंग शुरू हो सकती है.

Also Read: Dunki: राजकुमार हिरानी ने डंकी की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा…

वहीं, शाहरुख खान को फराह खान, एटली, आनंद एल राय और कुछ अन्य निर्देशकों ने कहानियां सुनाईं. हालांकि अब कुछ फाइनल नहीं हुआ है.

शाहरुख खान जवान की शानदार सफलता और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उसके सपने को देखने के बाद साउथ इंडस्ट्री के कई निर्देशक अपनी स्क्रिप्ट के साथ बादशाह के साथ काम करने के लिए तैयार हैं.

Also Read: शाहरुख खान ने की डेविड बेकहम की मेहमान नवाजी, रखी शानदार पार्टी, यूजर्स बोले- खान साहब ने बुलाया तो…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >