PHOTOS: गोवा की नेशनल रेड रन मैराथन दौड़ में झारखंड की बिटिया संघमित्रा मेहता व राजन ने दिखाया दम, बढ़ाया मान

गोवा/रांची-गोवा के पणजी शहर में नेशनल रेड रन मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. इसमें झारखंड के बच्चों ने अपना दम दिखाया और राज्य का मान बढ़ाया. झारखंड की बिटिया संघमित्रा मेहता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं पुरुष वर्ग में राजन कुमार को 5वां स्थान प्राप्त हुआ.

By Guru Swarup Mishra | October 9, 2023 5:28 PM
undefined
Photos: गोवा की नेशनल रेड रन मैराथन दौड़ में झारखंड की बिटिया संघमित्रा मेहता व राजन ने दिखाया दम, बढ़ाया मान 6

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन द्वारा युवाओं के बीच एचआईवी संक्रमण एवं एड्स के प्रति जागरूकता के लिए पूरे राष्ट्र स्तर पर नेशनल रेड रन कार्यक्रम का आयोजन गोवा में किया गया. इस कार्यक्रम में देश के 28 राज्यों के अलावा आठ केंद्र शासित प्रदेशों के बच्चों ने राज्य स्तर पर चयनित होने के बाद राष्ट्रीय स्तर की दौड़ में भाग लिया. आपको बता दें कि नेशनल रेड रन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड से सात सदस्यों की टीम गोवा गयी थी.

Photos: गोवा की नेशनल रेड रन मैराथन दौड़ में झारखंड की बिटिया संघमित्रा मेहता व राजन ने दिखाया दम, बढ़ाया मान 7

राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन गोवा के पणजी शहर में किया गया. इसमें 10 KM का मैराथन दौड़ नेशनल रेड रन में झारखंड की बिटिया संघमित्रा मेहता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. गिरिडीह जिले के कालू राम मोदी मेमोरियल वनांचल इंटर कॉलेज की इस छात्रा ने 10 KM की दूरी मात्र 37 मिनट 55 सेकेंड में पूरी की.

Photos: गोवा की नेशनल रेड रन मैराथन दौड़ में झारखंड की बिटिया संघमित्रा मेहता व राजन ने दिखाया दम, बढ़ाया मान 8

पुरुष वर्ग में राजन कुमार को 5वां स्थान प्राप्त हुआ. रांची जिले के एसएस मेमोरियल कॉलेज के इस छात्र ने 10 KM की दूरी मात्र 33 मिनट 02 सेकेंड में पूरी की.

Photos: गोवा की नेशनल रेड रन मैराथन दौड़ में झारखंड की बिटिया संघमित्रा मेहता व राजन ने दिखाया दम, बढ़ाया मान 9

सभी विजेताओं को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत पी राणे एवं नाको के वरीय अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया. मौके पर झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक जयकिशोर प्रसाद एवं समिति के युवा प्रभारी सत्य प्रकाश प्रसाद उपस्थित थे.

Photos: गोवा की नेशनल रेड रन मैराथन दौड़ में झारखंड की बिटिया संघमित्रा मेहता व राजन ने दिखाया दम, बढ़ाया मान 10

आपको बता दें कि नेशनल रेड रन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सात सदस्यों की टीम गोवा परियोजना निदेशक, झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति जयकिशोर प्रसाद के नेतृत्व में रांची से गोवा छह अक्टूबर 2023 को निकली थी.

Next Article

Exit mobile version