Ram Mandir की प्राण प्रतिष्ठा से पहले रणवीर शौरी ने मांगी माफी, बोले- मैं उन हिंदुओं में से एक था जो…

1 / 1
Ram Mandir की प्राण प्रतिष्ठा से पहले रणवीर शौरी ने मांगी माफी, बोले- मैं उन हिंदुओं में से एक था जो…
फुल स्क्रीन में देखें

Ram Mandir की प्राण प्रतिष्ठा से पहले रणवीर शौरी ने मांगी माफी, बोले- मैं उन हिंदुओं में से एक था जो…

राम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह 22 जनवरी को होगा, जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इस शुभ दिन का लोग दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं. इस बीच एक्टर रणवीर शौरी ने अयोध्या पर बोल्ड स्टेटमेंट दिया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है.

राम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह 22 जनवरी को होगा. इससे पहले बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी ने अयोध्या पर ऐसा कुछ कहा है, जिसकी चर्चा हो रही है.

रणवीर शौरी ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, मैं उन कई हिंदुओं में से एक था जो अयोध्या में मंदिर बनाने और उसके स्थान पर एक स्मारक या अस्पताल बनाने के लिए बलिदान देने को तैयार थे, ताकि हम समुदायों के बीच लंबे समय से चले आ रहे इस संघर्ष को समाप्त कर सकें.

रणवीर शौरी आगे लिखते है, आज मुझे शर्म आती है कि मैं शांति की वेदी पर धार्मिकता का बलिदान देने को तैयार था. शर्म आती है कि मैं मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम और उनके मूल्यों के लिए खड़ा नहीं हुआ.

आगे एक्टर ने लिखा, सत्य और न्याय के लिए यह लंबी और कठिन लड़ाई लड़ने वाले सभी लोगों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. मैं भगवान राम से भविष्य के लिए क्षमा और सद्बुद्धि की प्रार्थना करता हूं.

अंत में अपने पोस्ट में रणवीर लिखते है, मैं प्रार्थना करता हूं कि धर्म हमारी इस महान भूमि पर अनंत काल तक कायम रहे और अपने साथ भारत के सभी लोगों के लिए स्थायी शांति और समृद्धि लाए. जया श्री राम.

रणवीर शौरी के इस पोस्ट पर कई यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं. बता दें कि एक्टर ने कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर-3’, ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’, ‘ट्रैफिक सिग्नल’ , ‘लक्ष्य’, ‘आजा नचले’ जैसी फिल्मों में काम किया है.

रणवीर शौरी ने फिल्म ‘गुड लक’, ‘सिंह इज किंग’, ‘फैशन’ और ‘चांदनी चौक टू चाइना’, ‘अंग्रेजी मीडियम’, ‘लूटकेस’ में भी काम किया है. उनकी ददार अदाकारी की चाहने वाले कई है.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो रणवीर शौरी ने एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा से साल 2010 में शादी की थी. हालांकि शादी के कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए. उनका एक बेटा भी है.

रणवीर और पूजा भट्ट के अफेयर की खबरें भी काफी चर्चा में थी. दोनों काफी समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे लेकिन ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका.

Also Read: Ayodhya Ram Mandir Inauguration: ‘राम लला’ की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे ये सेलेब्स, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >