Mission Raniganj OTT: अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हो रही रिलीज, नोट कर लें डेट

Mission Raniganj OTT: टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित मिशन रानीगंज फिल्म में अक्षय कुमार, परिणीति चोपड़ा, कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन, वरुण बडोला, दिब्येंदु भट्टाचार्य और राजेश शर्मा हैं. अगर अभी तक आपने ये फिल्म नहीं देखी है, तो अब ये ओटीटी पर रिलीज होगी.

Mission Raniganj OTT: अक्षय कुमार-स्टारर ‘मिशन रानीगंज’ एक महीने से अधिक समय पहले रिलीज़ हुई थी और इसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी.

उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी लेकिन यह दर्शकों को सिनेमाघरों तक वापस खींचने में सफल नहीं हो पाई.

‘मिशन रानीगंज’ रानीगंज कोयला क्षेत्र की एक वास्तविक घटना पर आधारित है और दिवंगत श्री जसवन्त सिंह गिल की कहानी पर केंद्रित है, जिन्होंने नवंबर 1989 में रानीगंज में बाढ़ वाली कोयला खदान के अंदर फंसे सभी जीवित खनिकों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

फिल्म ने कथित तौर पर अपनी ओटीटी रिलीज की तारीख तय कर ली है. वेबसाइट बिंगेड के मुताबिक, ‘मिशन रानीगंज’ 1 दिसंबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिल्म की आधिकारिक ओटीटी रिलीज डेट की अभी घोषणा नहीं की गई है.

फिल्म की टैगलाइन ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ थी, जिसे बदलकर ‘द ग्रेट भारत रेस्यूस’ कर दिया गया. एक मीडिया इंटरेक्शन में अक्षय ने नई टैगलाइन के बारे में बात की.

एक्ट ने कहा, “क्या भारत एक गलत नाम है? इंडिया भी गलत नहीं है, यह बिल्कुल सही है. हमने ऐसा किया, क्योंकि यह एक महान नाम है.” मिशन रानीगंज का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अजय कपूर ने किया है.

‘मिशन रानीगंज’ में अक्षय और परिणीति के अलावा कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन, वरुण बडोला, दिव्येंदु भट्टाचार्य, राजेश शर्मा, वीरेंद्र सक्सेना, शिशिर शर्मा, अनंत महादेवन, जमील खान, सुधीर पांडे, बचन पचेरा, मुकेश भट्ट भी हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार आखिरी बार पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम के साथ ‘ओएमजी 2’ में नजर आए थे. वह ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘हाउसफुल 5’, ‘हेरा फेरी 3’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ में अभिनय करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >