कंगना रनौत ने निर्माता बनने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जब अजय देवगन-शाहरुख करते हैं तो ठीक और महिला करे तो...

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का कहना है कि शाहरुख खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे मेल कलाकार हमेशा उन फिल्मों में निर्माता के रूप में शामिल रहे हैं जिनमें वे अभिनय करती हैं. हालांकि जब एक महिला कुछ करती हैं, तो सबको नया लगता है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. अब एक्ट्रेस ने बतौर निर्माता बॉलीवुड में कदम रखा है. उनके नए बैनर मणिकर्णिका फिल्म्स के तहत पहला प्रोजेक्ट टिकू वेड्स शेरू इस शुक्रवार 23 जून को प्राइम वीडियो इंडिया पर रिलीज होगा.

अभिनेत्री टीकू वेड्स शेरू का पहली बार ऑफिशियल रूप से निर्माण कर रही हैं. रोमांटिक कॉमेडी साईं कबीर द्वारा निर्देशित है, जिन्होंने पहले कंगना के साथ रिवॉल्वर रानी में काम किया था.

कंगना ने पंजाब केसरी को दिए इंटरव्यू में कहा, “शाहरुख, अजय देवगन, अक्षय जैसे स्टार्स, फिल्मों में निर्माता के रूप में शामिल हैं, और बेहतरीन फिल्में भी कर रहे हैं. लेकिन जब एक महिला ऐसा करती है, तो लोगों को यह बहुत नया लगता है.

एक्ट्रेस ने कहा, मेरे निर्देशकों ने हमेशा मुझे उनके साथ काम करने के लिए कहा है. वे मेरी राय का इंतजार करते हैं, क्योंकि जाहिर तौर पर मैं केवल उन्हीं लोगों के साथ काम करना चुनती हूं, जो सहयोगी हैं. “

कंगना 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल पर आधारित एक पीरियड पॉलिटिकल ड्रामा इमरजेंसी का निर्देशन और निर्माण करती नजर आएंगी. फिल्म में अनुपम खेर, सतीश कौशिक, श्रेयस तलपड़े और महिमा चौधरी भी शामिल हैं.

टीकू वेड्स शेरू मुंबई के एक जूनियर कलाकार और एक छोटे शहर के महत्वाकांक्षी अभिनेता की प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है. इसमें अवनीत कौर और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >