Fighter: ऋतिक रोशन के फाइटर में इन एयरफोर्स स्टेशनों पर हुई है शूटिंग, दीपिका पादुकोण के हाथ लगे इतने करोड़

1 / 1
Fighter: ऋतिक रोशन के फाइटर में इन एयरफोर्स स्टेशनों पर हुई है शूटिंग, दीपिका पादुकोण के हाथ लगे इतने करोड़
फुल स्क्रीन में देखें

fighter

Fighter: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था. आज फिल्म का पहला गाना ‘शेर खुल गए’ रिलीज हो गया है. पहली बार फिल्म में ऋतिक और दीपिका की जोड़ी काम कर रही है. चलिए आपको बताते है फिल्म से जुड़ी ये 5 बातें.

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर के टीजर ने दर्शकों को बेताब कर दिया था. फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेताब है.

फाइटर का पहला गाना ‘शेर खुल गए’ रिलीज हो गया है. गाने में दोनों की ऑफ-स्क्रीन केमेस्ट्री देखने लायक है. विशाल और शेखर, बेनी दयाल और शिल्पा राव ने इस गाना को अपनी आवाज दी है, जिसके बोल कुमार ने लिखे हैं.

फाइटर ऋतिक रोशन और दीपिका का स्क्रीन पर एक साथ पहला सहयोग है. इससे पहले दोनों ने कभी भी साथ में काम नहीं किया है. दोनों की जोड़ी बड़े स्क्रीन पर काफी अच्छी लग रही है.

फाइटर के टीजर में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की शानदार केमिस्ट्री जबरदस्त है. एक्ट्रेस काफी बोल्ड लुक में नजर आई है.

ऋतिक रोशन ने स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया उर्फ पैटी का किरदार निभाया है. जबकि दीपिका पादुकोण ने एयर ड्रैगन्स यूनिट में एक स्क्वाड्रन पायलट मीनल राठौड़ की भूमिका में है.

सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर की शूटिंग असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन, हैदराबाद के पास डुंडीगल एयरफोर्स एकेडमी और कश्मीर के पहलगाम बेस पर की गई है.

फाइटर में ध्रुव अटैक हेलिकॉप्टर, पिलेटस पीसी-7 ट्रेनर विमान, एफ-16 फाइटिंग फॉल्कन, सुखोई एसयू-30एमकेआई जैसे एयरक्राफ्ट्स का इस्तेमाल किया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 250 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट के साथ आती है. साल की ब्लॉकबस्टर शुरुआत का वादा करते हुए रिलीज की तारीख 25 जनवरी, 2024 निर्धारित की गई है.

ऋतिक रोशन फिल्म में शमशेर पठानिया के किरदार में है. talkiescorner की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म में काम करने के लिए एक्टर ने 50 करोड़ की फीस ली है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण ने फाइटर में 15 करोड़ की फीस ली है. वहीं, अनिल कपूर को 7 करोड़ रुपए मिले हैं.

Also Read: Fighter: फाइटर में ऋतिक रोशन ने कितनी ली फीस? दीपिका पादुकोण के हाथ लगे सिर्फ इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >