Gadar 2 Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर 2’ की धूम, 300 करोड़ के क्लब में की एंट्री

1 / 1
Gadar 2 Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर 2’ की धूम, 300 करोड़ के क्लब में की एंट्री
फुल स्क्रीन में देखें

Gadar 2 director Anil Sharma reacts on sunny deol blockbuster film

Gadar 2 Box Office Collection Day 8: सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म हर दिन के साथ नये रिकॉर्ड स्थापित कर रही है. अब 8वें दिन मूवी ने 300 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है. जानें आठवें दिन गदर 2 ने कितने करोड़ की कमाई की.

Gadar 2 Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की गदर 2 जबसे सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तबसे ये रिकॉर्ड तौर कमाई कर रही है. अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म ने भारत में 300 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है. बता दें कि गदर 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

Sacnilk.com के मुताबिक, शुरुआती अनुमान के मुताबिक, गदर 2 ने अपने आठवें दिन भारत में 19.50 करोड़ की कमाई की. गदर 2 ने रिलीज के पहले हफ्ते में 284.63 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 304.13 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

ब्लॉकबस्टर साबित हुई इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में हैं. वहीं उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर जैसे स्टार्स भी अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतते दिखाई दे रहे हैं.

गदर 2 के लिए दर्शकों के प्यार को लेकर सनी देओल ने कहा था, “फिल्म की रिलीज से पहले मैं काफी तनाव में था. जब फिल्म रिलीज हुई, तो मैं पूरी रात रोया और हंसा. मेरे पिता आसपास थे और उन्होंने देखा. मैंने उनसे कहा, ‘मैंने शराब नहीं पी है, मैं खुश हूं, मैं क्या कर सकता हूं.”

हालांकि गदर 2 की रिलीज के बाद ये क्यास लगाये जाने लगे कि जल्द ही गदर 3 भी आएगी. इसपर फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा ने ”आपको इसके लिए इंतजार करना होगा…बिल्कुल इस (गदर 2) की तरह.. मेरे और शक्तिमान जी (गदर 2 के लेखक) के मन में कुछ विचार आए हैं. तो बस इंतज़ार करो सब कुछ होगा.”

गदर 2 गदर: एक प्रेम कथा की अगली कड़ी है, जो 2001 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. पहली फिल्म में सनी ने एक ट्रक ड्राइवर तारा सिंह की भूमिका निभाई थी, जबकि अमीषा पटेल ने सकीना की भूमिका निभाई थी. यह फिल्म 1947 में भारत के विभाजन के दौरान सेट की गई थी. गदर 2 में तारा सिंह अपने बेटे जीते को पाकिस्तानी आर्मी से बचाने के लिए सरहद पार करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >