लोकल ट्रेन में इस लड़की ने किया गजब का बेली डांस, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी किलर मूव्स से कर चुकी हैं सबको घायल

सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जो मुंबई लोकल ट्रेन के अंदर बेली डांसिंग करते दिख रही है. उनका वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वहीं, बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस है जो गजब का बेली डांस करती है. लिस्ट में नोरा फतेही, कैटरीना कैफ का नाम शामिल है.

1 / 1
लोकल ट्रेन में इस लड़की ने किया गजब का बेली डांस, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी किलर मूव्स से कर चुकी हैं सबको घायल
फुल स्क्रीन में देखें

लोकल ट्रेन में इस लड़की ने किया गजब का बेली डांस, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी किलर मूव्स से कर चुकी हैं सबको घायल

लोकल ट्रेन में इस लड़की ने किया गजब का बेली डांस, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी किलर मूव्स से कर चुकी हैं सबको घायल

मुंबई लोकल ट्रेन के अंदर बेली डांसिंग करते हुए एक लड़की का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में लड़की ब्लू ड्रेस में चलती ट्रेन में कमाल का बेली डांस करते दिख रही है.

इस लड़की ता डांस वीडियो वायरल होते ही यूजर्स इसपर कमेंट करने लगे. कई यूजर्स ने उसके डांस की तारीफ भी की. चलिए आपको आज बताते है कि बॉलीवुड में ऐसी कौन-कौन एक्ट्रेसेस है जो गजब का बेली डांस करती है.

बता दें कि बेली डांस एक अरबी एक्सप्रेसिव नृत्य है जिसकी उत्पत्ति मिस्र में हुई और यह कमर से नीचे की जटिल गतिविधियों पर जोर देता है. बॉलीवुड की हसीना इस कठिन फॉर्म को आजमाने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं और उनमें से केवल कुछ ही अच्छा काम करने में सफल रही है.

जान्हवी कपूर को भी बेली डांस करना काफी पसंद है. जान्हवी ने नदियां पार गाने में अपनी दिलकश अदाओं से अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया था. उनके किलर मूव्स को देखकर फैंस उनपर फिदा हो गए थे.

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण ने हैप्पी न्यू ईयर के गाने लवली में अपने बेली डांस मूव्स से दर्शकों को चौंका दिया था. उनके अंदाज पर फैंस मर-मिटे थे.

कैटरीना कैफ एक खूबसूरत एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक अच्छी डांसर भी है. एक था टाइगर में बेली डांस नंबर माशाल्लाह करके दर्शकों को उन्होंने इम्प्रेस कर दिया था.

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी एक कमाल की डांसर है. जैकलीन ने अपने गाने ‘गेंदा फूल’ में गजब का बेली डांस किया था.

फैंस ने जब रानी मुखर्जी को फिल्म अइय्या के गाने आगा बाई में शानदार बेली डांस करते देखा तो उन्हें बस देखते रह गए. एक्ट्रेस ने अपनी चाल और भावों से सबको मदहोश कर दिया था.

फिल्म गुरु का मय्या गाना शानदार बेली डांस का एक और आदर्श उदाहरण है. मल्लिका शेरावत ने गाने में अपने बेली डांस मूव्स से सचमुच महफिल लूट ली थी. वह इस अरेबियन डांस नंबर को काफी अच्छे से निभाने में कामयाब रही.

डांसर और अभिनेत्री नोरा फतेही अपने डांस से सबको मदहोश कर देती है. नोरा के कई सारे डांस वीडियोज में उनको बेली डांस करते हुए देखा जा सकता है. इसमें साकी-साकी, दिलबर जैसे गाने शामिल है.

Also Read: Highest Paid TV Celebs: रुपाली गांगुली से कहीं ज्यादा है कपिल शर्मा की फीस, जेठालाल के हाथ आती है इतनी रकम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >