शाहरुख खान की इन 9 फिल्मों को लेकर फैंस रहते हैं कंफ्यूज, जानें कौन थी हिट और कौन फ्लॉप?

1 / 1
शाहरुख खान की इन 9 फिल्मों को लेकर फैंस रहते हैं कंफ्यूज, जानें कौन थी हिट और कौन फ्लॉप?
फुल स्क्रीन में देखें

शाहरुख खान की इन 9 फिल्मों को लेकर फैंस रहते हैं कंफ्यूज, जानें कौन थी हिट और कौन फ्लॉप?

SRK Conflict Hit-Flop Movies List: इन दिनों शाहरुख खान अपनी फिल्म जवान की सफलता का आनंद ले रहे हैं. अपने लंबे फिल्मी करियर में शाहरुख खान ने कई बड़े पड़ाव पार किए हैं. लेकिन ऐसी कई मूवीज है, जिसे फैंस सोचते है वो हिट है, लेकिन में वो फ्लॉप है. चलिए आपको उन मूवीज के बारे में बताते है.

शाहरुख खान की जवान इस समय बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. दो दिन में ही मूवी ने 200 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म में कई बड़े स्टारकास्ट है और इसके निर्देशक एटली है.

यश चोपड़ा की वीर-ज़ारा में शाहरुख खान ने एक भारतीय वायु सेना पायलट की भूमिका निभाई, जिसे एक बचाव अभियान के दौरान एक पाकिस्तानी लड़की से प्यार हो जाता है. इस मूवी को लेकर बहस चलती है कि ये हिट नहीं थी, लेकिन आपको बता दें कि ये फिल्म सुपरहिट रही थी.

फराह खान के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम को लेकर भी फैंस कंफ्यूज रहते हैं. कई फैंस का मानना है कि मूवी हिट नहीं हो सकती, लेकिन बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की मानें तो ये सुपरहिट थी.

फिल्म में 9/11 के बाद इस्लामोफोबिया के बारे में बात की गई थी और इसमें शाहरुख को एक ऑटिस्टिक मुस्लिम व्यक्ति रिजवान खान की भूमिका में दिखाया गया था, जो एक हिंदू महिला मंदिरा से शादी करता है और अमेरिका के एक शहर में रहता है. माई नेम इज खान एक संवेदनशील फिल्म थी. ये मूवी सेमी हिट थी.

फिल्म स्वदेश को शाहरुख खान अभिनीत सबसे कम रेटिंग वाली फिल्मों में से एक माना जाता है. स्वदेश ने भारत जैसे विकासशील देश से प्रतिभा पलायन के मुद्दे को उठाने की कोशिश की. हालांकि ये मूवी फ्लॉप थी.

शाहरुख खान की फिल्म रा.वन सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी. फिल्म हिट थी या फ्लॉप, इसे लेकर फैंस काफी कंफ्यूज है. लेकिन बॉक्स ऑफिस की मानें तो ये हिट फिल्मों की कैटेगरी में रखा जाता है. बता दें कि कुछ लोग इसे फ्लॉप मानते है.

रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में शाहरुख खान के साथ काजोल थी. फिल्म हिट रही थी या फ्लॉप, तो बता दें कि आपको कि ये सेमी हिट मूवी थी.

फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित डॉन के साथ शाहरुख खान अपने एंटी-हीरो समय में वापस चले गए. यह अमिताभ बच्चन की डॉन की रीमेक थी. डॉन बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रही.

शाहरुख खान की मूवी रईस साल 2017 में आई थी. मूवी में किंग खान अलग अंदाज में नजर आए थे. हालांकि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही थी.

शाहरुख खान फिल्म फैन में डबल रोल में नजर आए थे. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >