Randeep-Lin Reception: रणदीप-लिन के रिसेप्शन में पहुंचा बॉलीवुड, सिर पर दुपट्टा लगाए दिखी नई दुल्हन, PIC

1 / 1
Randeep-Lin Reception: रणदीप-लिन के रिसेप्शन में पहुंचा बॉलीवुड, सिर पर दुपट्टा लगाए दिखी नई दुल्हन, PIC
फुल स्क्रीन में देखें

Randeep-Lin Reception: रणदीप-लिन के रिसेप्शन में पहुंचा बॉलीवुड, सिर पर दुपट्टा लगाए दिखी नई दुल्हन, PIC

Randeep-Lin Reception: रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर को इम्फाल, मणिपुर में अपने दोस्त और परिवार वालों के सामने शादी की. अब कपल ने अपने फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए पार्टी रखी, जिसमें कई बड़े स्टार्स शामिल हुए. चलिए आपको तसवीरें दिखाते है.

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर को शादी कर ली. अब कपल ने रिसेप्शन रखा, जिसमें पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ. रिसेप्शन की तसवीरें एक्टर ने शेयर की.

रणदीप और लिन दोनों ने रोहित गांधी और राहुल खन्ना द्वारा डिजाइन किए गए आउटफिट पहने. इस मौके पर जहां रणदीप ने ऑल-ब्लैक अवतार अपनाया, वहीं, लिन ने मैरून साड़ी में काफी खूबसूरत दिखी. उन्होंने अपने सिर पर लाल दुपट्टा भी रखा हुआ था.

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया मुंबई में रणदीप हुडा और लिन लैशराम के रिसेप्शन में शामिल हुए. दोनों ने मैचिंग आउटफिट पहना हुआ था. जहां तमन्ना ने एक फ्लोरल ब्लैक साड़ी चुनी, वहीं विजय ने सिंपल ब्लैक सूट चुना.

रणदीप हुडा और लिन लैशराम के रिसेप्शन में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला शामिल हुई, जिसमें वो रेड आउटफिट में काफी खूबसूरत लगी.

लूलिया वंतूर, टिस्का चोपड़ा और नीतू चंद्रा मुंबई में रणदीप हुडा और लिन लैशराम की ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुई. तीनों बेहद खूबसूरत दिख रही थी. Yogen Shah Instagram

आशुतोष गोवारिकर, मधुर भंडारकर, विशाल और रेखा भारद्वाज भी रणदीप और लिन के रिसेप्शन में शामिल हुए. उनकी तसवीरें सामने आई है.

इस पार्टी में गुलशान ग्रोवर, चंकी पांडेय, जावेद जाफरी ने भी शिरकत किया. चंकी और जावेद ने साथ में पैपराजी को पोज दिया.

इम्तियाज अली अपनी बेटी इदा अली के साथ नजर आए. इसके अलावा इस पार्टी में जितेन्द्र भी आए और वो ब्लैट सूट में दिखे.

सोमवार को आयोजित रिसेप्शन मे डेजी शाह, मोना सिंह, अहाना कुमरा भी शामिल हुए थे. बता दें कि रणदीप और लिन की शादी में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाज अपनाए गए.

लिन ने पारंपरिक मणिपुरी पोशाक पहनी थी, जिसमें एक सजी हुई लाल पोटलोई स्कर्ट और आभूषणों के साथ एक गहरे हरे रंग का ब्लाउज शामिल था. वहीं, रणदीप ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था.

Also Read: Randeep-Lin Wedding: एक-दूसरे के हुए रणदीप-लिन, मणिपुरी दूल्हा-दुल्हन बने कपल, देखें शादी की पहली फोटो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >