Palak Tiwari: मेरी वजह से कोई ‘किसी का भाई किसी की जान’ नहीं देखने… जानें पलक तिवारी ने क्यों कही ऐसी बात

पलक तिवारी अपनी सिजलिंग अदाओं से फैंस को दीवाना बना देती हैं. एक्ट्रेस जल्द ही किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. अब उन्होंने ट्रेलर में न दिखने को लेकर बात की है.

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी जल्द ही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है. फिल्म में एक्ट्रेस को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

एक चैट शो में, पलक से फिल्म के ट्रेलर से उनकी अनुपस्थिति के बारे में पूछा गया और क्या इसने उन्हें किसी हद तक परेशान किया. जिसपर उन्होंने कहा कि वह किसी भ्रम में नहीं है कि दर्शक उन्हें देखने के लिए बेताब हैं.

उन्होंने यहां तक ​कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह फिल्म में हैं या नहीं. उनका मानना​है कि यह सलमान खान की फिल्म है और दर्शक उन्हें देखने के लिए सिनेमाघरों में जाएंगे.

उन्होंने कहा कि वह फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश है और यह सोचने के बजाय कि वह कैसे अलग दिख सकती है, सिर्फ एक नई एक्ट्रेस के रूप में फिल्म में योगदान देना चाहती है. उन्होंने कहा कि वे सभी बस फिट होना चाहती थी.

उसी बातचीत के दौरान, पलक ने इस बात पर भी सहमति जताई कि आजकल उनकू पर्सनल लाइफ पर ज्यादा बातें की जाती हैं. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह बस अपने सपनों का जीवन जीना चाहती है, जो कि वह अपने करियर को आगे बढ़ाने में सक्षम है.

फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित, किसी का भाई किसी की जान में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, राघव जुयाल, जस्सी गिल, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह और विनाली भटनागर भी हैं. यह फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होने वाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >