Movie Release April: अप्रैल में रिलीज होगी 5 बड़ी फिल्में, सलमान खान-ऐश्वर्या राय में से आखिर कौन मारेगा बाजी?

एनएस पोनकुमार की फिल्म अगस्त 16, 1947, 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. गौतम कार्तिक लीड़ रोल में है. 16 अगस्त, 1947' एक भारतीय गांव की रोमांचकारी कहानी कहता है, जहां एक आदमी अंग्रेजों के खिलाफ उठने का फैसला करता है. प्यार, साहस और देशभक्ति से भरी है ये मूवी.

एनएस पोनकुमार की फिल्म अगस्त 16, 1947, 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. गौतम कार्तिक लीड़ रोल में है. 16 अगस्त, 1947′ एक भारतीय गांव की रोमांचकारी कहानी कहता है, जहां एक आदमी अंग्रेजों के खिलाफ उठने का फैसला करता है. प्यार, साहस और देशभक्ति से भरी है ये मूवी.

फिल्म गुमराह 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसमें मृणाल ठाकुर और रोनित रॉय और आदित्य रॉय कपूर है. आदित्य इसमें डबल रोल में दिखेंगे, जबकि मृणाल ने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है.

सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म शांकुतमल को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें सामंथा के अलावा देव मोहन भी अहन रोल निभाते दिखेंगे.

सलमान खान की मचअवेटेड मूवी किसी का भाई किसी की जान का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है. 21 अप्रैल को मूवी रिलीज हो रही है. इसमें पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम है.

Ponniyin Selvan: Part-2 का पहला पार्ट पिछले साल रिलीज हुई थी. अब इसका दूसरा पार्ट 28 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. इसमें ऐश्वर्या राय और विक्रम लीड मुख्य किरदार में है. मनी रत्नम की ये मूवी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >