Ghoomer Box Office Collection: पहले दिन कितना कमाएगी अभिषेक बच्चन की ‘घूमर’! गदर 2 के आगे क्या टिक पाएगी मूवी?

Ghoomer Box Office Collection: अभिषेक बच्चन और सयामी खेर अभिनीत फिल्म ‘घूमर’ 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म को लेकर अभिषेक और सयामी प्रमोशन में लगे हुए है. इस बीच फिल्म पहले दिन कितना का कलेक्शन करेगी, इसके बारे में आपको बताते है.

अभिषेक बच्चन और सयामी खेर अभिनीत फिल्म ‘घूमर’ इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है. फिल्म 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म के प्रमोशन में दोनो स्टार लगे हुए है. फिल्म के रिलीज होने में सिर्फ एक ही दिन बचे है.

फिल्म ‘घूमर’ पहले दिन कितना कमाएगी, ये उनके फैंस जानना चाहते है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 2 घंटे 15 मिनट की मूवी ओपनिंग डे पर ज्यादा कमाई नहीं कर पाएगी. कहा जा रहा है कि फिल्म पहले दिन सिर्फ लगभग 75 लाख रुपये का कारोबार करेगी.

अभिषेक बच्चन ‘घूमर’ में अभिनेता सैयामी खेर के कोच की भूमिका में नजर आ रहे है, जो एक दुर्घटना में अपना हाथ खो देती है लेकिन क्रिकेट खेलना जारी रखने का फैसला करती है. इसमें अभिषेक और सयामी के अलावा अमिताभ बच्चन और शबाना आजमी भी हैं.

अभिषेक बच्चन की फिल्म घूमर’ पांच साल में पहली थिएटर रिलीज है. इससे पहली उनकी मूवीज ‘लूडो’, ‘द बिग बुल’ और ‘दसवीं’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई थी. इसके अलावा वो ओटीटी पर ‘ब्रीद: इन टू द शैडोज’ से डेब्यू कर चुके है.

अभिषेक बच्चन ने कहा, ओटीटी और थिएटर के बीच कोई अंतर नहीं है. यह आपके प्यार का परिश्रम है. आपने एक फिल्म बनाई है और यह दर्शकों के फैसले पर निर्भर है. एक वेब सीरीज फिल्म के लिए, भावना बिल्कुल वैसी ही है. जिस तरह से आप प्राप्त करते हैं दर्शकों की जानकारी थोड़ी अलग है, लेकिन यह अभी भी दर्शकों के बारे में है.

फिल्म को हाल ही में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2023 की ओपनिंग नाइट में स्टैंडिंग ओवेशन मिला. फिल्म का निर्देशन आर बाल्की ने किया है. फिल्म की तारीफ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी किया था. बता दें कि वो इसमें कैमियो रोल प्ले कर रहे है.

सनी देओल की फिल्म गदर 2 इन दिनों हर किसी के जुबां पर है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अबतक 250 से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. मूवी में सनी के अलावा अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा अहम किरदार में है. ऐसे में अभिषेक बच्चन की फिल्म घूमर, गदर के आगे कितना टिक पाएगी, ये देखने लायक होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >