Gadar 2: रक्षाबंधन पर गदर 2 के टिकट पर Buy 2 Get 2 Free का ऑफर, अभी इस्तेमाल करें ये CODE

1 / 1
Gadar 2: रक्षाबंधन पर गदर 2 के टिकट पर  Buy 2 Get 2 Free का ऑफर, अभी इस्तेमाल करें ये CODE
फुल स्क्रीन में देखें

Gadar 2 director Anil Sharma reacts on sunny deol blockbuster film

सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने सबसे तेज कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया है. 450 करोड़ की कमाई के साथ यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है. मेकर्स ने रक्षा बंधन के अवसर दर्शकों को नया ऑफर दिया है.

सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले है. फिल्म तेजी से 500 करोड़ की ओर बढ़ रही है.

सनी देओल- अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 ने अबतक 450 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. कहा जा रहा है कि रक्षा बंधन पर मूवी की कमाई डबल हो जाएगी.

मेकर्स ने रक्षाबंधन के अवसर पर फैंस को स्पेशल गिफ्ट दिया है. फिल्म परिवार के प्यार और शक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, इसलिए गदर 2 का पारिवारिक उत्सव सुनिश्चित करने के लिए निर्माताओं ने रक्षा बंधन पर एक विशेष ऑफर पेश किया है.

अगर आप गदर 2 की टिकट खरीदते है तो आपको 2 और टिकट फ्री में मिलेगी. यह ऑफर 29 अगस्त 2023 से 3 सितंबर 2023 तक मान्य है. ऐसे में अगर आपने अभी तक मूवी नहीं देखी है, तो रक्षाबंधन पर पूरे परिवार के साथ देख सकते है. आपको बुकिंग के टाइम गदर 2 का कोड यूज करना होगा.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल ने अपनी फीस बढ़ाकर 50 करोड़ रुपये कर दिया था. सनी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि पैसों का मामला निजी है और वह कितना चार्ज करेंगे यह तब तय होगा, जब वह अपनी अगली फिल्म साइन करेंगे.

अनिल शर्मा ने गदर 2 के ओटीटी रिलीज पर कहा, फिल्म आने में कम से कम छह से आठ महीने लगेंगे. तब तक बहुत से लोग सिनेमाघरों में फिल्म देख चुके होंगे और बहुत से लोग ऐसा कर भी चुके होंगे. हम दर्शकों को उत्साहित करने में कामयाब रहे हैं, और यह फिल्म के लिए सबसे बड़ी सफलता है.

गदर 2 की सफलता पर सनी देओल ने कहा था, सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण आप सभी को धन्यवाद. मैंने कभी नहीं सोचा था कि आप लोगों को गदर 2 इतना पसंद आएगा. आप सभी की वजह से हमने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >