Gadar 2 Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल ने मचाया तूफान, 200 करोड़ के क्लब में लेगी एंट्री

Gadar 2 Box Office Collection Day 4: ‘गदर 2: द कथा कंटीन्यूज’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. सनी देओल और अमीषा पटेल की मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है और सिनेमाघरों में भीड़ दिख रही है. चलिए आपको चौथे दिन का कलेक्शन बताते है.

सनी देओल की गदर 2 ने रिलीज के बाद से ही कई रिकॉर्ड तोड़ डाले. फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी ने अच्छे नंबरों से मंडे टेस्ट पास कर लिया.

गदर 2 को रिलीज हुए चार दिन हो गए है और अबतक मूवी ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर भारी कलेक्शन के साथ धमाकेदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहा है. 14 अगस्त को ‘गदर 2’ ने 39 करोड़ रुपये की कमाई की.

गदर की चार दिन का कमाई टोटल 173.88 करोड़ रुपए हो गई है. ‘गदर 2’ को सोमवार, 14 अगस्त को कुल मिलाकर 56.58 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी मिली थी. बता दें पहले दिन मूवी ने 40.1 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 43.08 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 52 करोड़ रुपये की कमाई हुई.

गदर 2 के रिलीज के बाद से ही गदर 3 को लेकर चर्चा तेज है. इसपर फिल्म के निदर्शेक अनिल शर्मा ने कहा, “आपको इसके लिए इंतजार करना होगा…बिल्कुल इस (गदर 2) की तरह. मेरे और शक्तिमान जी (गदर 2 के लेखक) के मन में कुछ विचार आए हैं।ॉ. तो बस इंतज़ार करो सब कुछ होगा.”

गदर 2 की सफलता से सनी देओल काफी खुशी है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, मैं वास्तव में बहुत खुश हूं. जब हमने गदर का दूसरा भाग बनाया, तो हमने कभी नहीं सोचा था कि इसे दर्शकों द्वारा इतना पसंद किया जाएगा.पहला गदर करने के बाद से हमारी दो पूरी पीढ़ियां गुजर गईं. और अब भी लोग उतने ही उत्साहित हैं जितने पहली बार थे.”

गदर 2 के कलाकार और क्रू मेंबर्स, जिनमें मुख्य जोड़ी सनी देओल और अमीषा पटेल, निर्देशक अनिल शर्मा और उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर सहित बाकी कलाकार शामिल थे, ने मुंबई में आयोजित फिल्म की भव्य सफलता पार्टी में भाग लिया. स्टार्स ने खुशी-खुशी एक साथ तस्वीरें खिंचवाईं, बाद में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ जश्न मनाया और मिठाइयां बांटीं.

अक्षय कुमार की ‘ओह माय गॉड 2’ ने चौथे दिन 11.50 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही. अब इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 54.61 करोड़ रुपये हो गया है. अक्षय कुमार, यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी अभिनीत, ‘ओएमजी 2’ ने सिनेमाघरों में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >